कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर चर्चा
जिला जदयू कार्यकारणी की बैठक सोमवार को साह धर्मशाला में जिलाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।
भागलपुर। जिला जदयू कार्यकारणी की बैठक सोमवार को साह धर्मशाला में जिलाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एक मार्च को पटना के गाधी मैदान में होने वाले जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। हर विधानसभा से कार्यकताओं को पटना ले जाने की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को दी गई।
पीरपैंती विधानसभा की जिम्मेदारी राज्यसभा सदस्य कहकशा परवीन एवं विवेकानंद गुप्ता को दी गई। कहलगाव विधानसभा की जिम्मेदारी अरविंद अकेला, नाथनगर की जिम्मेदारी विधायक लक्ष्मीकात मंडल, भागलपुर नगर की अर्जुन प्रसाद साह और सुल्तानगंज की जिम्मेदारी डॉ. विजय कुमार सिंह को दी गई।
कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रत्येक बूथ से अध्यक्ष, सचिव के अलावा सक्रिय सदस्यों को पटना ले जाया जाएगा। बैठक में राज्यसभा सदस्य कहकशा परवीन, सासद अजय कुमार मंडल, दीपक भुवानिया, अर्जुन प्रसाद साह, आनंदी मंडल, प्रवक्ता राकेश कुमार ओझा, शमीम खान, सुड्डू साई, संजय राम, दीपक गुप्ता, गुरुचरण गुप्ता, मु. इमरान, परवेज आलम, मृत्युंजय कुशवाहा आदि मौजूद थे। संचालन ब्रजकिशोर सिंह ने किया।