Move to Jagran APP

बरारी में पंचायती में भिड़े दो पक्ष, पार्षद का सिर फटा, छह घायल Bhagalpur News

बकाया चुकता करने के विवाद में पंचायती के बीच ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें वार्ड 29 की पार्षद खुशबू देवी सहित करीब आधा दर्जन महिला व पुरुष घायल हो गए।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 24 Jun 2019 04:26 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 04:52 PM (IST)
बरारी में पंचायती में भिड़े दो पक्ष, पार्षद का सिर फटा, छह घायल Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। बरारी में बकाया चुकता करने के एक पुराने विवाद में पंचायती के बीच ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें वार्ड 29 की पार्षद खुशबू देवी सहित करीब आधा दर्जन महिला व पुरुष घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्ष बरारी चौकी पहुंचे। जहां से सभी घायलों को मायागंज अस्पताल भेजा गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए बरारी चौकी में केस दर्ज कराया है। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार झा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

loksabha election banner

पार्षद खुशबू देवी के मुताबिक उनके रिश्तेदार कहलगांव, सदानंदपुर बैसा निवासी अरविंद कुमार निराला के पास 65 हजार रुपये बकाया था। इसी बकाया विवाद को लेकर पवन सिंह के घर पंचायती रखी गई थी। उनका आरोप है कि पंचायती के बीच ही अरविंद ने उनके और परिवार के लोगों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू दी। उन्होंने मारपीट का आरोप अरविंद के अलावा गौतम मंडल उर्फ गौरव कुमार, गोविंद मंडल, विशाल कुमार, बिंदु देवी, श्यामा देवी, जय प्रकाश मंडल और रूपम देवी पर लगाया है। मारपीट में पार्षद का सिर फट गया है।

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से एक महिला ने कुछ लोगों पर दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है। महिला ने नवीन कुमार सिंह, नीतीश कुमार सिंह, काशीकांत सिंह पर आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक वह पंचायती में जा रही थी। तभी उक्त तीनों ने उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास करते हुए मारपीट की और गले से सोने की चेन लूट ली। बीच बचाव में आए उसके पति समेत अन्य रिश्तेदारों को भी जमकर पीट दिया। मामले में उन्होंने कई महिलाओं पर भी आरोप लगाया है। घटना में एक ओर से नवीन सिंह, खुशबू देवी वहीं दूसरी ओर से दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला समेत चार रिश्तेदार घायल हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.