विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में बड़ा हादसा: धू-धूकर जली यात्री बस, जिंदा जली महिला यात्रा, दर्जनों घायल

By Amit AlokEdited By:
Published: Mon, 05 Aug 2019 08:58 AM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 10:29 PM (IST)

बिहार के पूर्णिया में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्‍त होकर जल गई। बस मुजफ्फरपुर से सिलीगुड़ी जा रही थी। इसमें एक महिला यात्री की मौत हो गई और 17 लोग झुलस गए।

बिहार में बड़ा हादसा: धू-धूकर जली यात्री बस, जिंदा जली महिला यात्रा, दर्जनों घायल
बिहार में बड़ा हादसा: धू-धूकर जली यात्री बस, जिंदा जली महिला यात्रा, दर्जनों घायल

पूर्णिया [जेएनएन]। मुजफ्फरपुर से सिलीगुड़ी जा रही बस पूर्णिया बस पड़ाव के पास डिवाइडर से टकराने के बाद धू-धूकर जल उठी। जिससे उसमें सवार एक महिला यात्री की मौत हो गई और 17 लोग झुलस गए। इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मुजफ्फरपुर से चलकर सिलीगुड़ी जा रही न्याय रथ नामक स्लीपर एसी बस पूर्णिया बस स्टैंड के पास सोमवार की अल सुबह करीब तीन बजकर 10 मिनट पर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराते ही बस में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। बताया जाता है कि डिवाइडर से टकारते ही बस का एसी टैंक फटने से धमाका हुआ। इसके साथ ही तेल टैंक फट गया जिससे कारण आग लग गई और बस धू-धूकर जलने लगी। बस में 40 से 45 यात्री सवार थे। आग लगने के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। अल सुबह होने के कारण वहां पर लोगों की आवाजाही कम थी। बस यात्रियों की चीख पुकार और जानकारी होने पर आसपास के लोग पहुंचे और अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास करना शुरू कर दिया। कई ऑटो व रिक्शा चालकों ने अंदर फंसे यात्रियों को निकालने के लिए ईंट मार बस के शीशे को तोड़कर अंदर में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।


खिड़की के शीशे टूटने के कारण कई यात्रियों ने आग की लपटों के बीच खिड़की से छलांग लगाकर अपनी जान बचायी। जबकि बेगूसराय जिले के सफापुर निवासी श्यामकिशोर सिंह की पत्नी बबीता देवी (44) की बस के अंदर झुलस जाने के कारण मौत हो गई। वहीं 17 लोग बुरी तरह से झुलस गए। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में बस में सवार सभी झुलसे यात्रियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुरी तरह से झुलसे सभी यात्रियों का इलाज चल रहा है। बस में सवार यात्रियों की मानें तो सिलीगुड़ी जा रही न्याय रथ बस का ड्राइवर आगे निकलने के लिए दूसरी बस को ओवरटेक कर रहा था। तभी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे जोरदार आवाज के साथ बस में आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर और कंडक्टर बस को छोड़ फरार हो गये।

घायलों में ये हैं शामिल
- श्याम किशोर सिंह (49): बेगूसराय
- रानी देवी (38): बेगूसराय
- निशु कुमारी (19): बेगूसराय
- शुभम कुमार (20): बेगूसराय
- प्रशांत कुमार (35): पटना
- अवनीश चौधरी (32): पटना
- संतोष कुमार (36): बेगूसराय
- संतोष कमती (38): बेगूसराय
- प्रेम कुमार दास(48): बेगूसराय
- मो. जियाउद्दीन (42): बेगूसराय
- शबाना (37): बेगूसराय
- फैजान (3): बेगूसराय
- शहाबुद्दीन (12): बेगूसराय
- अजय सिंह: पूर्णिया
- श्‍वेता सिंह (35): पूर्णिया
- यश (10): पूर्णिया
- आंशिक (2): पूर्णिया

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।