मन में बापू : वर्ल्ड रिकार्ड बनाने कल सैंडिस कंपाउंड में जुटेंगे छात्र Bhagalpur News
कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के एजुकेटर अपनी टीम के साथ आठ नवंबर को भागलपुर पहुंचेंगे। नौ नवंबर को सैंडिस मैदान में रिकार्डिंग के लिए कई कैमरे भी लगाए जाएंगे।
भागलपुर [जेएनएन]। यस वी कैन डू भागलपुर द्वारा नौ नवंबर को सैंडिस कंपाउंड के मैदान में 'मन में बापू' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें वल्र्ड रिकार्ड बनाने के लिए गांधी के वेश में पांच हजार छात्र जुटेंगे। इसे गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।
तैयारी को लेकर कार्यक्रम संयोजक अर्जित चौबे ने चिन्मय होटल में स्कूल प्रबंधन सहित समाजसेवियों और संस्था के प्रमुखों के साथ बैठक की। सभी स्कूल 50 बच्चों पर एक शिक्षक और एक सीनियर विद्यार्थी लेकर आएंगे। इनके साथ सहयोग को दो कार्यकर्ता रहेंगे। दो सौ कार्यकर्ता वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में व्यवस्था देखेंगे। ग्राउंड में भारत का नक्शा एवं मन में बापू सिंबल भी छात्राओं द्वारा तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को विद्यालय व्यवस्था द्वारा 8 से 9 बजे के बीच सैंडिस लाया जाएगा एवं 12 बजे कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत बच्चे स्कूल लौट जाएंगे। जो बच्चे अभिवावकों के साथ आएंगे वो उन्हीं के साथ लौटेंगे। ग्राउंड में चिकित्सा रहेंगे। चलंत शौचालय की भी व्यवस्था की गई है। स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में शांति और सौहार्द का संदेश दिया जाएगा। इस कार्यक्रम की निगरानी के लिए गिनीज वल्र्ड रिकार्ड के एजुकेटर अपनी टीम के साथ भागलपुर पहुंच रहे हैं।
बैठक में चेंबर के अध्य्क्ष अशोक भिवानीवाला, गांधी विचारक मनोज पांडेय, संगीता तिवारी, जिया गोस्वामी, चंदना चौधरी, किरण गोस्वामी, रानी सहाय, प्रियंका पांडेय, सूरज शर्मा, यस वी कैन डू के सह संयोजक दीपक शर्मा, नितिन भुवानेका, शानू शर्मा, दीक्षा राज सिंह, सिद्दार्थ, नंदिकेश शांडिल्य, रौशिन भगत, आशीष सराफ, चंदन ठाकुर, मनीष दास ,सूरज शर्मा,निधि बुधिया, सकलैन अख्तर, ऋत्विक, प्रतीक जैन, शुभम साह, विकास, सन्नी जैन, जगदीश तिवारी, अभिषेक जैन उपस्थित थे।