बिहार: शारीरिक संबंध बनाने की जिद कर रहा था युवक, प्रेमिका ने मना किया तो कर लिया सुसाइड
भागलपुर के पीरपैंती में एक युवक ने अपनी प्रेमिका द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर लीची के बगीचे में आत्महत्या कर ली।
-1791012983016_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर
HighLights
युवक ने प्रेमिका के शारीरिक संबंध से इनकार पर आत्महत्या की।
प्रेमिका ने भी युवक की मौत के बाद जान देने का प्रयास किया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
संवाद सूत्र, पीरपैंती। एकचारी दियारा थाना क्षेत्र के छोटी चटैया बहियार स्थित लीची बगीचे में गुरुवार रात 22 वर्षीय सूरज कुमार ने आत्महत्या कर ली। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोनों के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग था।
बगीचे में सूरज उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। विरोध करने पर उसने कमर से बेल्ट खोल पेड़ से लटक आत्महत्या कर ली।
युवती ने भी किया सुसाइड का प्रयास
सूरज की मौत के बाद किशोरी ने युवक के शर्ट को अपने गले में बांध जान देने की कोशिश की, लेकिनशर्ट फट जाने के कारण वह बच गई।
इसके बाद उसने फोन कर सूरज की मां को घटना की जानकारी दी। मां ने उसके नाना-नानी को बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ-2 स्नेह सेतु और थानाध्यक्ष बबलू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।
10 दिन पहले गुजरात से आया
पुलिस के अनुसार, सूरज नाथनगर थाना क्षेत्र के नरगा मोहनपुर निवासी अमरदीप मंडल का पुत्र था। उसके माता-पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं।
सूरज करीब 10 दिन पहले गुजरात से आया था और 30 सितंबर को एकचारी दियारा स्थित अपने नाना चमकलाल मंडल उर्फ छठु मंडल के घर पहुंचा था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर पहले भी विवाद होने की बात पुलिस के सामने आई है।
सहेली के फोन किया था कॉल
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को एकचारी दियारा हाट में किशोरी की सूरज से मुलाकात हुई। किशोरी ने अपनी सहेली के मोबाइल से उसे फोन किया।
इसके बाद सूरज अपने दोस्त की बाइक से उसे लेकर पहले बालू टोला और फिर छोटी चटैया स्थित बगीचे में पहुंचा। वहां दोस्त दोनों को छोड़कर लौट गया।
शादी से मुकरने की बात
पुलिस ने बताया कि किशोरी ने पूछताछ में सूरज द्वारा जुए में रुपये और मोबाइल गंवाने के बाद उससे पैसे मांगने तथा शादी की बात से मुकरने की जानकारी भी दी है।
किशोरी दसवीं की छात्रा है। एसडीपीओ-2 स्नेह सेतु ने बताया कि घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की है। मृतक के स्वजन की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- पश्चिमी चंपारण में गर्भवती पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति को 10 साल की सजा
