Top Bhagalpur News of the day, 04th October 2019, डूबने से बच्चे की मौत, भागलपुर रेलवे जंक्शन, दुर्गा पूजा
Top Bhagalpur News of 04th October 2019। भागलपुर की टॉप Top Three खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
भागलपुर [जेएनएन]। 04th October 2019 को जिले की कुछ महत्वपूर्ण खबरें।
डूबने से बच्चे की मौत
नाथनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या एक मंडप लेन बुद्धिचक निवासी गिरधारी मंडल की मौत नदी में डूबने हो हो गई। व़ह 12 वर्ष का था। गिरिधारी मंडल के पिता तारणी मंडल ने बताया कि वह सातवीं में पढ़ता था। घटना शुक्रवार 10 बजे की है। जानकारी के अनुसार इस गांव में बाढ़ का पानी भरा था। सड़क पर भी चार फीट पानी बह रहे थे। सड़क पर बह रहे पानी में गिरधारी खेल रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चल गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
भागलपुर रेलवे जंक्शन
भागलपुर स्टेशन को संवारने का काम शुरू हो गया है। साज-सज्जा और निर्माण कार्य पूरा होने में छह महीने का समय और लगेगा। इसके बाद स्टेशन का लुक पूरी तरह बदल जाएगा। यह जानकारी मालदा मंडल की डीआरएम तन्नू चंद्रा ने दी। डीआरएम अधिकारियों के साथ स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेन पहुंची थीं। स्टेशन की सफाई रैंकिंग में सुधार पर सभी को बधाई दी। सफाई व्यवस्था इसी रफ्तार में करने की नसीहत दी। करीब छह घंटे तक स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, सर्रकुलेटिंग एरिया, पार्सल ऑफिस, पार्किंग की व्यवस्था से रूबरू हुई।
दुर्गा पूजा
इस बार भी दुर्गापूजा में पूजा पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। कलाकार इसे अंतिम रूप देने में लगे हैं। आदमपुर में छत्तीसगढ़ के अलखतारा मंदिर, मारवाड़ी पाठशाला में मेदनीपुर के बौद्ध मंदिर, कचहरी चौक पर गुजरात के अक्षरधाम व बड़ी खंजनपुर में चतुर्भुज मंदिर की तर्ज पर पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। वहीं, शु्क्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप की पूजा के साथ ही भक्तों का उत्साह परवान चढऩे लगा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गापूजा का उत्सवी माहौल दिखने लगा है। पूजा पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुबह-शाम मां के दरबार में महाआरती का आयोजन हो रहा है। हर तरफ देवी गीत, सप्तशती दुर्गा पाठ और भजनों की त्रिवेणी बह रही है। पूजा पंडालों के आसपास मेले को लेकर दुकानें सजने लगीं।