विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर में भक्ति का महाकुंभ : मां बुढ़िया काली मंदिर,  2600 दीप, माता जागरण और 5 हजार श्रद्धालुओं की भीड़

Published: Mon, 25 May 2026 12:28 PM (IST)

भागलपुर के इशाकचक स्थित मां बुढ़िया काली मंदिर में अखंड आरंभ फाउंडेशन, बजरंग दल और भगवा क्रांति द्वारा भव्य माता ...और पढ़ें

भागलपुर में भव्य माता जागरण: 2600 दीपों की रोशनी में गूंजा मां बुढ़िया काली मंदिर परिसर, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

भागलपुर में भव्य माता जागरण: 2600 दीपों की रोशनी में गूंजा मां बुढ़िया काली मंदिर परिसर, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

जागरण संवाददाता, भागलपुर। अखंड आरंभ फाउंडेशन, बजरंग दल और भगवा क्रांति के संयुक्त तत्वावधान में इशाकचक स्थित मां बुढ़िया काली मंदिर परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और माता जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर, मां काली की पिंडी और मुख्य द्वार को आकर्षक तरीके से सजाया गया।

2600 दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर

मां काली के दरबार में 2600 दीप जलाकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। विधि-विधान से पूजन और आरती के बाद भजन-कीर्तन के माध्यम से माता की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार विधान पार्षद डॉ. एनके यादव ने किया। उन्होंने आयोजन के लिए अखंड आरंभ फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवा के कार्यों में वह हमेशा संगठन के साथ खड़े रहेंगे।

Maa Budhiya Kali Jagran in Bhagalpur Temple Lit with 2600 Lamps (1)

ड्रोन से कैद हुआ भव्य नजारा

इस पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में हुए भव्य दीपोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम को ड्रोन कैमरे से कैद किया गया। आसमान से लिए गए दृश्य में 2600 दीपों से जगमगाता मां बुढ़िया काली मंदिर परिसर अत्यंत आकर्षक और दिव्य नजर आया। यह ऐतिहासिक दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

Maa Budhiya Kali Jagran in Bhagalpur Temple Lit with 2600 Lamps (2)

भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम का संचालन सौरभ कुमार झा और दिलीप शास्त्री ने किया। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन और माता के गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं ने रेलवे जंक्शन पहुंचकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण भी किया।

Maa Budhiya Kali Jagran in Bhagalpur Temple Lit with 2600 Lamps (4)

पांच हजार श्रद्धालु हुए शामिल

कार्यक्रम को सफल बनाने में अखंड आरंभ फाउंडेशन के अध्यक्ष कुमार सानू, प्रिंस तिवारी, सुजल तिवारी, अमन मिश्रा, नीरज कुमार, संजय, नीलराज, वर्षा सिंह, रूपा कुमारी, ईशु राज, रोहन मुखिया जी, आनंद वर्मा, सत्यम मिश्रा, अनुराग, कुणाल पांडेय, वीशू मंडल, विष्णु, कृष, बिट्टू यादव, सक्षम, गायक राजू राजा और अमन कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। आयोजन में लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Maa Budhiya Kali Jagran in Bhagalpur Temple Lit with 2600 Lamps (3)

जल्द लगेगा निशुल्क हेल्थ कैंप

अखंड आरंभ फाउंडेशन के अध्यक्ष कुमार सानू ने कहा कि आने वाले समय में डॉ. एनके यादव के सहयोग से निशुल्क ब्लड डोनेशन शिविर और हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।