विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेमिका बोली- मेरे लिए मर तो सकते हो, भागलपुर में प्रेमी ने फांसी लगाकर दे दी जान

Published: Thu, 12 Mar 2026 09:16 AM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2026 09:28 AM (IST)

Bihar Crime News: जगदीशपुर के खीरी बांध गांव में 19 वर्षीय मो अजीम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ...और पढ़ें

भागलपुर में फांसी लगाकर दे दी जान। (सांकेतिक फोटो)

भागलपुर में फांसी लगाकर दे दी जान। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. जगदीशपुर में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या।

  2. प्रेमिका ने तत्काल शादी न करने पर मरने को कहा।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

संवाद सूत्र, जगदीशपुर। बाइपास थाना क्षेत्र अंतर्गत खीरी बांध गांव में एक युवक के द्वारा गले में फंदा डालकर खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है।

मृतक की पहचान मो अजीम (19 वर्ष) के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने भी जांच-पड़ताल की। स्वजनों ने बताया कि युवक गांव की ही एक लड़की से प्रेम करता था। हमलोग शादी के लिए तैयार भी थे लेकिन लड़की के द्वारा तत्काल शादी करने का दबाव बनाया जाने लगा।

युवक ने ईद के बाद शादी करने की बात कही। इसी बात पर उक्त युवती के द्वारा कहा गया कि अभी शादी नहीं कर सकते तो मर तो सकते हो, मरकर दिखाओ।

युवक ने लगा ली फांसी

फिर युवक ने फांसी लगाकर ईहलीला समाप्त कर लिया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक के स्वजनों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

यह भी पढ़ें- भागलपुर में लूडो खेलने के दौरान गोटी कटी तो हुई बहस, गुस्से में तमतमाए युवक ने दोस्त को गोलियों से भून दिया

यह भी पढ़ें- भागलपुर में भवानीपुर थाना से कारबाइन की मैगजीन और 35 गोलियां गायब, हवलदार सस्पेंड