विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर में भवानीपुर थाना से कारबाइन की मैगजीन और 35 गोलियां गायब, हवलदार सस्पेंड

Published: Thu, 12 Mar 2026 08:45 AM (IST)

Bihar Police: नवगछिया के भवानीपुर थाने में एक हवलदार के बैरक से कारबाइन की दो मैगजीन और 35 गोलियां गायब ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट की गई तस्वीर।

एआई द्वारा जेनरेट की गई तस्वीर।

HighLights

  1. भवानीपुर थाने के बैरक से कारबाइन मैगजीन व 35 गोलियां गायब।

  2. लापरवाही के आरोप में हवलदार दिलीप कुमार यादव निलंबित।

  3. पुलिस अधीक्षक ने हथियार जमा करने के सख्त आदेश दिए।

संवाद सहयोगी, नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना में तैनात एक हवलदार की लापरवाही का मामला सामने आया है।

बैरक में रखे बैग से कारबाइन की दो मैगजीन और 35 राउंड गोली गायब होने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने संबंधित हवलदार को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार भवानीपुर थाना में प्रतिनियुक्त हवलदार दिलीप कुमार यादव अवकाश के बाद 7 मार्च 2026 को ड्यूटी पर लौटे। इस दौरान उन्हें पता चला कि बैरक में रखे उनके बैग से कारबाइन की दो मैगजीन और 35 राउंड गोली गायब है।

हवलदार सस्पेंड

मामले की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष द्वारा भवानीपुर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने हवलदार दिलीप कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया है।

साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि अवकाश पर जाने से पहले अपने-अपने हथियार और गोला-बारूद संबंधित मालखाना या पुलिस लाइन में जमा कर ही प्रस्थान करें। आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी अनुशासनात्मक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक और थानाध्यक्षों को भी इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

आपको बता दें कि इसी थाने से एक बार और एक पीटीसी सिपाही का हथियार और गोली चोरी हुआ था जिसमें की आरोपी सिपाही पर कार्रवाई हुई थी जांच का मुद्दा यह भी उठना है कि लगातार एक ही थाने में दो पुलिसकर्मियों से कुछ महीनों के अंतर में गोली चोरी होने की बात हजम नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें- भागलपुर: लूडो खेलने के दौरान गोटी कटी तो हुई बहस, गुस्से में तमतमाए युवक ने दोस्त को गोलियों से भून दिया