विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किंग सुलेमान खान ने गुड्डू बनकर हिंदू लड़की के लिए फेसबुक पर बुना जाल, अब पुलिस के हवाले उसका प्यार

By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
Published: Mon, 27 Dec 2021 09:03 PM (IST)Updated: Tue, 28 Dec 2021 10:29 PM (IST)

बिहार में लव जिहाद बांका में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। प्रेम-प्रसंग में भगाई गई लड़की धनबाद ...और पढ़ें

बांका की लड़की से झारखंड के युवक ने फेसबुक पर दोस्‍ती कर की शादी।
बांका की लड़की से झारखंड के युवक ने फेसबुक पर दोस्‍ती कर की शादी।

संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। बिहार में लव जिहाद : बांका में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। झारखंड के एक मुस्लिम युवक ने पहले गलत नाम से इंटरनेट मीडिया पर फेसबुक एकाउंट बनाया। फ‍िर बांका की एक नाबालिग लड़की से दोस्‍ती की। दोनों ने खूब चैट हुआ। इसके बाद बिना देखे दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने की ठान ली। लड़की को घर से बुलाया। पहली बार दोनों आमने-सामने हुए। फ‍िर दोनों ने बिना कुछ सोचे शादी कर ली। 

जानकारी के अनुसार, बांका के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम-प्रसंग में भगायी गई नाबालिग लड़की को स्थानीय पुलिस ने झारखंड पुलिस के सहयोग से रविवार को धनबाद से बरामद कर लिया है। उसके साथ प्रेमी को भी धर दबोचा गया है। गिरफ्तारी के बाद प्रेमी-युगल के अलग-अलग धर्म से होने का मामला सामने आया है। प्रेमी युगल द्वारा शादी करने की बात कही जा रही है। बरामद लड़की को 164 बयान दर्ज कराने के लिए बांका कोर्ट भेजने की बात कही गई है।

धनबाद के कुसुमबिहार, पीपराबेड़ा निवासी मोहम्मद अलाउद्दीन खान के पुत्र किंग सुलेमान खान ने इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर गुड्डू नाम से अकाउंट बना लिया था। करीब छह माह पूर्व दोनों के बीच चैटिंग शुरू हुई और चंद दिनों में ही दोनों दोस्त बन गए। दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। लड़के ने लड़की को शादी का आफर दे दिया। इसके बाद आरोपित ने लड़की को जसीडीह आने को कहा। 24 दिसंबर को लड़की घर से निकलकर देवघर पहुंच गई। लड़की के पहुंचने बाद दोनों पहली बार आमने सामने हुए।

इसके बाद आटो पकड़कर दोनों जसीडीह रेलवे स्टेशन गया। वहां से धनबाद के कोयलानगर स्थित साईं बाबा मंदिर के बाहर दोनों ने शादी रचाई। शनिवार को आरोपित ने लड़की को अपने दोस्त के घर महावीर नगर में रख दिया। पुलिस तक मामला पहुंचने पर मोबाइल टावर लोकेशन पर आरोपित तक पहुंची। पहले आरोपित को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसके निशानदेही पर लड़की को दोस्त के घर से बरामद किया गया। इधर, पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपित युवक से भी पूछताछ की जा रही है।