Move to Jagran APP

जमालपुर में अजय कुमार सिंह, तारापुर में मेवालाल चौधरी और मुंगेर में प्रणव कुमार विजयी, जानें क्‍या रहा जीत का अंतर

Bihar Elections 2020 Result बिहार विधानसभा चुनाव में लोगों ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर भरोसा जताते हुए उनको लगातार चौथी बार मुख्‍यमंत्री बनने का मौका दिया है। जमालपुर तारापुर और मुंगेर विधानसभा सीटों के इस बार क्‍या नतीजे रहे हैं जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 06:04 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 02:17 PM (IST)
जमालपुर में अजय कुमार सिंह, तारापुर में मेवालाल चौधरी और मुंगेर में प्रणव कुमार विजयी, जानें क्‍या रहा जीत का अंतर
Bihar Elections 2020 Result : जमालपुर, तारापुर और मुंगेर विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे। फोटो - PTI

जमालपुर, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना पूरी हो गई है। इस चुनाव में एनडीए ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 243 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए ने 125 सीटें हासिल करके पूर्ण बहुमत प्राप्‍त कर लिया है। इस चुनाव में विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा को 74, जदयू को 43, राजद को 75, कांग्रेस को 19 सीटें हासिल हुई हैं। भाकपा माले को 12 जबकि अन्‍य के खाते में आठ सीटें गई हैं। 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीटें चाहिए थीं। जमालपुर, तारापुर और मुंगेर विधानसभा सीटों के इस बार क्‍या नतीजे रहे हैं जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट... 

loksabha election banner

Jamalpur Assembly Seat Election 2020 Result  

अजय कुमार सिंह (कांग्रेस) जीते - 56593

शैलेश कुमार (जदयू) - 52125

जमालपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्‍मीदवार अजय कुमार सिंह ने जदयू के शैलेश कुमार को 4432 मतों से शिकस्‍त दी। इस बार यहां से 19 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में थे। जदयू ने यहां से लगातार चार चुनाव में जीत दर्ज करने वाले शैलेश कुमार पर भरोसा जताया था। वहीं महागठबंधन ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह को मौका दिया। शैलेश कुमार मौजूदा नीतीश सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री थे। लोजपा से जिला परिषद उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह तो बसपा से सुबोध तांती चुनाव मैदान में थे। यहां मुख्‍य मुकाबला कांग्रेस और जदयू के बीच में ही था। शैलेश कुमार पांचवीं बार जीत दर्ज करने उतरे थे। कांग्रेस ने लंबे अर्से बाद इस सीट पर कब्जा जमाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। इस बार यहां 57 फीसद मतदान दर्ज किया गया था। 

Tarapur Assembly Seat Election 2020  

मेवालाल चौधरी (जदयू) जीते - 64199

दिव्या प्रकाश (राजद) - 56943

तारापुर विधानसभा सीट से जदयू के मेवालाल चौधरी ने राजद उम्‍मीदवार दिव्या प्रकाश को 7225 मतों से शिकस्‍त दी है। साल 2015 के चुनाव में भी मेवालाल चौधरी ने जदयू के टिकट से ही 11947 मतों के साथ जीत दर्ज की थी। इस बार 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मेवालाल चौधरी बीते पांच साल से यहां के विधायक हैं। इससे पहले उनकी पत्नी नीता चौधरी विधायक थीं। रालोसपा ने जीतेंद्र कुशवाहा को मैदान में उतारा था जो जिलाध्यक्ष हैं। इस सीट पर जदयू और राजद में ही मुख्‍य मुकाबला था। यहां 55 फीसद मतदान दर्ज किया गया था।

Munger Assembly Seat Election 2020 Result  

प्रणव कुमार - भाजपा- जीते 75094

अविनाश कुमार विद्यार्थी  (राजद) - 73748

मुंगेर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रणव कुमार ने राजद उम्‍मीदवार अविनाश कुमार विद्यार्थी को काफी करीबी मुकाबले में 1244 मतों से शिकस्‍त दी। यहां पहले चरण के अंतर्गत 28 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। इस विधानसभा सीट से कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और राजद के बीच था। राजद ने इस बार अपने मौजूदा विधायक विजय कुमार विजय का टिकट काट कर अविनाश कुमार विद्यार्थी पर भरोसा जताया जबकि दूसरी ओर भाजपा ने एक बार फिर से प्रणव कुमार को मैदान में उतारा था। साल 2015 के चुनाव में विजय कुमार विजय ने राजद के टिकट पर 4365 मतों के साथ जीत दर्ज की थी। इस विधानसभा क्षेत्र में मतदान से ठीक एक दिन पहले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भारी बवाल हुआ था। इस बार यहां 55 फीसद मतदान दर्ज किया गया। 

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2020 मतगणना : यहां देखें सबसे तेज नतीजे और किसकी होगी अगली सरकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.