Move to Jagran APP

Coronavirus Munger Update: फिर मिले छह कोरोना संक्रमित, सभी एक ही परिवार के

LIVE Bhagalpur Coronavirus News Update बिहार में गुरुवार को कोरोना के और 11 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इनमें अकेले मुंगेर से नौ और बक्सर के दो लोग हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 17 Apr 2020 09:58 AM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2020 04:29 PM (IST)
Coronavirus Munger Update:  फिर मिले छह कोरोना संक्रमित, सभी एक ही परिवार के
Coronavirus Munger Update: फिर मिले छह कोरोना संक्रमित, सभी एक ही परिवार के

मुंगेर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण को लेकर रेड जोन में शामिल मुंगेर के जमालपुर में गुरुवार को कोरोना के छह और संक्रमित मरीज मिले हैं। एक साथ छह मरीज मिलने की खबर से जमालपुर शहर में हड़कंप मच गया। इसके बाद शहर में प्रशासनिक गतिविधियां भी बढ़ गईं। शुक्रवार को भी जिला प्रशासन के अधिकारी सक्रिय रहे।

loksabha election banner

अब जिला प्रशासन संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार करने और इन्हें क्वारंटाइन सेंटर भेजने की तैयारी में जुट गया है। डीआइजी मनु महाराज, डीएम राजेश मीणा, एसपी लिपि ङ्क्षसह व सिविल सर्जन के. पुरुषोत्तम आदि ने जिले के वरीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। सिविल सर्जन ने बताया कि ये लोग बुधवार को संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए हैं। ये छह लोग पहले से ही क्वारंटाइन सेंटर में हैं। बुधवार को जिले से 26 लोगों के सैंपल पटना भेजे गए थे। 23 की रिपोर्ट आ गई है। इनमें कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति के 11 स्वजन शामिल हैं। अभी संक्रमित पाए गए सभी लोग कोरोना संक्रमित के स्वजन हैं। पॉजिटिव पाए गए मरीजों में दो पुरुष और चार महिलाएं हैं। महिलाओं में एक दो वर्ष की बच्ची भी शामिल है। डीएम राजेश मीणा ने बताया कि जमालपुर शहर के प्रत्येक घर की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। मुंगेर शहरी क्षेत्र के सर्वे का काम शुक्रवार को पूरा कर लिया जाएगा। मुंगेर में एक लाख 10 हजार से अधिक लोगों का सर्वे किया गया। इसमें लगभग 20 लोगों में सर्दी-खांसी आदि के लक्षण मिले हैं। इन्हें चिकित्सक की निगरानी में रखा जाएगा। अब जिला प्रशासन युद्धस्तर पर जमालपुर में डोर-टू-डोर सर्वे शुरू करेगा।

बिहार में गुरुवार को कोरोना के और 11 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इनमें अकेले मुंगेर से नौ और बक्सर के दो लोग हैं। 11 नए केस मिलने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 83 हो गई है। इनमें अब तक 37 लोग कोरोना को परास्त कर घर लौट चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार मोहल्ले के एक 60 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस व्यक्ति के संपर्क में आए इसी के परिवार के नौ और लोगों की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई है। इनमें इस व्यक्ति की 55 वर्षीया पत्नी, 38 वर्षीय बड़ा बेटा, इसकी दो वर्ष की बच्ची, 26 एवं 20 वर्षीया बेटी और 40 वर्षीय दामाद शामिल हैं। इसके अलावा इसी परिवार के तीन अन्य सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन तीनों में एक 55 वर्षीय पुरूष, 21 वर्षीया महिला के साथ छह महीने की बच्ची भी है। राज्य में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोरोना पॉजिटिव में दो बच्चे भी हैं। दोनों लड़कियां हैं। इनमें एक की आयु दो वर्ष और एक की मात्र छह महीने है।

तीन और के रिपोर्ट आने का इंतजार

जिला प्रशासन ने बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज के संपर्क में आने वाले सहित कुल 26 लोगों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा था। इसमें 23 मरीजों के सैंपल की जांच रिपोर्ट गुरुवार को आ गई। 23 में छह पॉजिटिव मरीज मिले हैं। तीन लोगों की सैंपल जांच का रिपोर्ट आना शेष है। सिविल सर्जन के पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि 26 में 23 लोगों की जांच रिपोर्ट आ गई है। 23 लोगों की रिपोर्ट में छह पॉजिटिव मरीज मिले हैं। तीन अन्य लोगों की रिपोर्ट आना अब भी बांकी है। सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार कर उनके स्वास्थ्य की जांच कराएगी। ऐसा कर ही कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे में सफलता मिलेगी।

मुंगेर में अब तक हो चुकी है 396 लोगों की कोरोना जांच

जमालपुर में कोरोना के मिले पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की परेशानियों को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। हालांकि, कोरोना पॉजिटिव मरीज को स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को ही इलाज के लिए भेज जमालपुर सदर बाजार के तीन किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया है। संक्रमण न फैले इसको लेकर संक्रमित व्यक्ति के स्वजनों को क्वारंटाइन में ले कर संपर्क में आए व्यक्तियों की सूची बनाने में भी स्वास्थ्य विभाग जुट गई है। इधर, बुधवार को क्वारंटाइन में लिए गए 26 लोगों की सैंपल में जांच के बाद गुरुवार शाम को आई रिपोर्ट में एक ही परिवार के छह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले 16 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार जिला के नौ प्रखंडों में कुल 11 आइसोलेशन वार्ड में 179 बेड की व्यवस्था की गई है। जिसमें 26 संदिग्ध मरीजों को रखा गया है। आइसोलेट किए गए सभी मरीजों को 15 अप्रैल को पॉजिटिव केस मिलने के बाद आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा चार हजार 301 बेड वाले 127 क्वारंटाइन सेंटर में 100 संदिग्ध को क्वारंटाइन किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिला में अब तक 396 लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें गुरुवार शाम तक 370 लोगों की रिपोर्ट आने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया। इसमें 362 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ पॉजिटिव केस जिला में अब तक मिलने की बात कही गई है। इसमें एक की मौत हो चुकी है। छह लोग इलाज के बाद स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके है। एक पॉजिटिव मरीज इलाजरत है। वहीं, शाम को पटना से जारी किए गए रिपोर्ट में 26 में 06 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि स्वास्थ्य सचिव द्वारा की गई। अब जारी रिपोर्ट के अनुसार जिला से भेजे गए 396 सैंपल में 396 की रिपोर्ट जारी कर दी गई है। अब जिला में पॉजिटिव मरीज की संख्या 14 हो गई है। वहीं, 372 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आकड़ों के हिसाब से 16 अप्रैल तक विदेश यात्रा से 182 लोग मुंगेर लौटे हैं। वहीं, अंतर जिला और अन्य राज्यों से आने वालों की संख्या 6713 है।

क्वारंटाइन सेंटर से एक को भेजा घर

असरगंज प्रखंड क्षेत्र के मकवा पंचायत के मध्य विद्यालय डाढ़ा क्वरंटाइन सेंटर में रह रहे एक व्यक्ति का क्वारंटाइन अवधि पूरा होने के बाद गुरुवार को असरगंज पीएचसी के चिकित्सक डॉ. विपिन कुमार के नेतृत्व में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने उसकी स्वास्थ्य जांच की। जांच में स्वस्थ्य पाए जाने के बाद जिप सदस्य अनिल वैध और मुखिया ज्योति वैध ने क्वारंटाइन अवधि पूरी कर चुके व्यक्ति को सैनिटाइजर और मास्क देकर घर भेजा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.