Move to Jagran APP

Bhagalpur Coronavirus Update: मुंगेर रेड तो भागलपुर आरेंज जोन में

Bhagalpur Coronavirus News Update मुंगेर में एक और कोरोना का मामला आया है। भागलपुर के JLNMCH में कोरोना के संदिग्ध मरीज भर्ती हो रहे हैं। मुंगेर रेड भागलपुर आरेंज जोन में है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 16 Apr 2020 09:48 AM (IST)Updated: Thu, 16 Apr 2020 03:43 PM (IST)
Bhagalpur Coronavirus Update: मुंगेर रेड तो भागलपुर आरेंज जोन में
Bhagalpur Coronavirus Update: मुंगेर रेड तो भागलपुर आरेंज जोन में

भागलपुर, जेएनएन। लॉकडाउन में राहत देने के लिए गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के साथ ही स्वास्थ्य मंत्रलय ने कोरोना वायरस के प्रभाव के आधार पर राज्यों को अपने जिले रेड, आरेंज और ग्रीन जोन में बांटने के निर्देश दिए हैं। देश के 170 जिलों को रेड जोन में रखा गया है। रेड व आरेंज जोन में शामिल जिलों में कंटेनमेंट प्लान लागू होगा व किसी आर्थिक गतिविधि की इजाजत नहीं होगी। ग्रीन जोन में शारीरिक दूरी व मास्क की अनिवार्यता संग आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों की इजाजत मिलेगी। 28 दिन तक कोई केस नहीं आता तो आरेंज जोन ग्रीन जोन माना जाएगा। बिहार का सिवान आउटब्रेक वाले रेड जोन में हैं, इसके अलावा बिहार का मुंगेर, बेगुसराय, गया रेड जोन के कलस्टर वाले जिलों में हैं। इसी तरह बिहार के गोपालगंज, नवादा, भागलपुर, सारन, लखीसराय, नालंदा, पटना जिले आरेंज जोन में हैं।

loksabha election banner

किस आधार पर हुआ वर्गीकरण

रेड जोन: ऐसे जिले जहां कोरोना के हॉट स्पॉट हैं। इसमें भी दो प्रकार हैं, आउटब्रेक व कलस्टर। आउटब्रेक यानी ज्यादा प्रकोप वाले जिले। इनकी संख्या 123 है। कलस्टर यानी ज्यादा केस सामने आए। इनकी संख्या 47 हैं।

आरेंज जोन: कोरोना के मामले तो मिले लेकिन हॉट स्पाट नहीं हैं

ग्रीन जोन : कोई मामला सामने नहीं आया

कोरोना मामलों के हिसाब से जिलों को रेड, आरेंज व ग्रीन में बांटा

रेड और आरेंज जोन में नहीं होगी आर्थिक गतिविधियों की इजाजत

केवल ग्रीन जोन वाले जिलों में मिलेगी प्रतिबंधों के साथ छूट

जमालपुर के जमाती में मिला कोरोना का संक्रमण

मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार मोहल्ले का 60 वर्षीय एक वृद्ध कोरोना से संक्रमित (Corona Positive) पाया गया है। मुंगेर जिला प्रशासन ने नालंदा में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने के संदेह में मोहल्ले के पांच लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा था। उसमें इस बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

लोगों की बन रही सूची

मुंगेर के जिलाधिकारी राजेश मीणा ने कहा कि कोरोना संक्रमित वृद्ध नालंदा में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। इस मरीज के स्वजनों को क्वारंटाइन कर लिया गया है। पूरे इलाके को सैनिटाइज कराया गया। जमालपुर सदर बाजार मोहल्ले से चार किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया गया है। संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है।

इससे पहले बिहार में कोरोना की एंट्री मुंगेर के एक युवक की मौत के साथ हुई। 21 मार्च की सुबह पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (AIIMS) में मुंगेर के जिस युवक की मौत हुई थी, उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली थी। उस मरीज से फैले संक्रमण की चेन को तोड़ मुंगेर को कोरोना फ्री बनाना स्‍वास्‍थ्‍य विभाग (Health Department) की बड़ी सफलता थी। लेकिन इस सफलता पर एक जमाती (Jamaati) ने पानी फेर दिया। बुधवार को मिला मुंगेर के जमालपुर का कोरोना पॉजिटिव वृद्ध तब्‍लीगी जमात (Tablighi Jamaat) से जुड़ा पाया गया है। इसके बाद प्रशासन ने जमालपुर को सील कर दिया है।

कोरोना मीटर
- जिला           कुल मामले       मौत        बचाए गए
- मुंगेर            08                   01          06
- लखीसराय     01                  00           01
- भागलपुर      01                  00            01
पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल के 13 जिलों में से पूर्व बिहार के इन तीन जिलों में ही कोरोना के मामले सामने आए हैं। भागलपुर की स्थिति सामान्य बनी हुई है। भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भागलपुर सहित आसपास संदिग्ध कोरोना इलाज के लिए आ रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.