भागलपुर रेलवे जंक्शन : अब पलक झपकते ही एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पहुंचेंगे यात्री
भागलपुर रेलवे जंक्शन पर दशहरे से पहले लिफ्ट की सुविधा मिल जाएगी। चार और पांच नंबर के बीच ढांचा बनकर तैयार है। स्टेशन पर दो लिफ्ट लगनी है। ए ग्रेड श्रेणी के अंतर्गत भागलपुर जंक्शन को स्मार्ट जंक्शन बनाने की कवायद इसी साल शुरू हुई है।
भागलपुर, जेएनएन। अब पलक झपकते ही यात्री एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहुंच पाएंगे। दशहरा से पहले रेल यात्रियों को लिफ्ट की सुविधा मिलने लगेगी। ढांचा बनकर तैयार हो गया। लिफ्ट संबंधित अन्य उपकरण लगाने का काम तेजी से चल रहा है। लिफ्ट चालू होने से खासकर दिव्यांग, पुरुष और महिला यात्रियों को काफी राहत होगी।
दरअसल, ए ग्रेड श्रेणी के अंतर्गत भागलपुर जंक्शन को स्मार्ट जंक्शन बनाने की कवायद इसी साल शुरू हुई है। इसके तहत जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में देश का सबसे बड़ा वॢटकल गार्डन भी बनाया गया है। मालदा रेल मंडल प्रबंधक यतेंद्र कुमार ने बताया कि भागलपुर स्टेशन मंडल का पहला राजस्व देने वाला स्टेशन है। देश के बड़े स्टेशनों की तरह यहां भी हर यात्री सुविधाएं मुहैया होगी। यात्री ट्रेन का परिचालन भले ही बंद है। लेकिन, यात्री सुविधा का विस्तार जंक्शन पर हो रहा है। लिफ्ट लगने से खासकर बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को राहत मिलेगी। इसी महीने सुविधा शुरू हो जाएगी।
सर्कुलेटिंग एरिया में भी एस्केलेटर और लिफ्ट
प्लेटफॉर्म पर आने के लिए ओवरब्रिज से होकर आना पड़ता है। ओवरब्रिज पर पहुंचने के लिए सीढिय़ा चढऩी पड़ती हैं। इस कारण बुजुर्ग, दिव्यांग, महिला यात्रियों को परेशानी होती है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सर्कुलेटिंग एरिया में बन रहे हैं नए फुट ओवर ब्रिज के पास भी एस्केलेटर और लिफ्ट लगेंगे। ताकि यात्री आसानी से ओवरब्रिज पर पहुंच सकें। मुख्य एंट्री पर दबाव कम करने के लिए रेलवे दूसरे प्रवेश एंट्री को विकसित किया जा रहा है। इंसेपक्ट ऑफ वर्क ओपी भगत ने बताया कि महीने के आखिरी तक लिफ्ट काम करना शुरू कर देगा।
बीच में फंस गया था मामला
23 मार्च से लॉकडाउन लागू होने के बाद लिफ्ट लगाने के काम में विलंब हो गया। मजदूर नहीं मिलना एक वजह है। अब मजदूर मिलने के कारण काम में तेजी आ गई है। रेलवे का दावा है कि सितंबर तक लिफ्ट लगाने का काम पूरा हो जाएगा। लिफ्ट के पाट्र्स और उपकरण आ गया है। सितंबर आखरी तक काम पूरा कर लिया जाएगा और अक्टूबर महीने से यात्रियों को या सुविधा मिलने लगेगी।