BJP : वर्चुअल संवाद कानून मंत्री ने Triple divorce law पर दी अहम जानकारी, बोले-परिवारिक रिश्ता हुआ मजबूत
BJP केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि तीन तलाक पर कानून बनाकर केंद्र सरकार ने महिलाओं के साथ न्याय किया है। वहीं शिक्षक प्रकोष्ठ ने भी बैठक की।
भागलपुर, जेएनएन। तीन तलाक कानून पुरुषों को सिर्फ जेल भेजने के लिए नहीं बल्कि मेल मिलाप के साथ परिवार बसाने में मजबूती भी प्रदान करती है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में केंद्रीय दूरसंचार, प्रौद्योगिकी विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कही। उन्होंने कहा कि आज ट्रिपल तलाक कानून बने एक वर्ष पूरे हो गए हैं। केंद्र सरकार ने इस कानून से महिलाओं को काफी सम्मान दिया है। इस कानून के तहत तलाक देने वाले पुरुषों को जहां पर तीन साल तक की सजा का प्रावधान है तो वहीं दूसरी ओर उन्हें ससम्मान परिवार बसाने का अवसर भी दिया जाता है।
यह कानून अल्पसंख्यक शादीशुदा महिलाओं के जीवन को संबल प्रदान करेगी और अगली पीढ़ी भी अपने जीवन को खुशहाल से जीने में सफलता प्रदान करेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणू देवी और राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन बिहार प्रदेश की महामंत्री प्रियंवदा केसरी व धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री परिणीता ने की।
इस वर्चुअल संवाद में भागलपुर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संवाद में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री माला सिंह, डॉ अलका चौधरी, कुंदन कुमारी, अनामिका ठाकुर, चांदनी कुमारी, बेबी नुसरत, शकीला बेगम, स्वीटी, सायरा बानो, नूर, निखत, परवीन आदि शामिल हुईं थी।
वहीं, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ भागलपुर की ऑन लाइन बैठक हुई। जिला संयोजक डॉ प्रशांत विक्रम ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में नई शिक्षा नीति का स्वागत किया गया। जिला संयोजक प्रशांत विक्रम ने कहा सीनीयर सेकेंडरी की कक्षाएं सितंबर से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए चालू की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को शिक्षक प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ता श्री राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमिपूजन पर अपने घरों और मंदिरों में दीप प्रज्वलित करें। इस दिन को उत्सव रूप में मनाएं। इस कार्यक्रम में विक्रम यादव, सुमन कुमार, दिलीप मालाकार, कुंदन राय, स्वर्णिम पांडे, प्रभाकर झा, आशीष कुमार, मुकेश कुमार, सानू सिंह, अक्षय आनंद मोदी, प्रदीप महिपाल, मुकेश आजाद, टिक्का खान, विकाश झा, आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।