Move to Jagran APP

कर्पूरी ठाकुर की जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती

संवाद सूत्र बहादुरगंज (किशनगंज) नगर पंचायत क्षेत्र के गोपालपुरनगर पंचायत क्षेत्र के गोपालपुर स्थित जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम के आवास पर सोमवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। स्थित जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष फि

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 11:57 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 11:57 PM (IST)
कर्पूरी ठाकुर की जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती
कर्पूरी ठाकुर की जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती

संवाद सूत्र, बहादुरगंज (किशनगंज) : नगर पंचायत क्षेत्र के गोपालपुर स्थित जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम के आवास पर सोमवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के नगर अध्यक्ष बंटी सिन्हा ने की। सर्वप्रथम स्व. कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

loksabha election banner

इस मौके पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर के जीवन से जुड़े कुछ अनछुए पहलुओं पर चर्चा करते हुए अपने जीवन में उतारने पर जोर दिया। वहीं नगर अध्यक्ष बंटी सिन्हा ने जननायक के सादगी भरी जिदगी पर चर्चा किये। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर रहने के बावजूद जिस सादगी के साथ जीवन यापन किये उसकी कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम, प्रखंड अध्यक्ष हरिहर पासवान, जिला सचिव नजरूल इस्लाम, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जानकी सिन्हा, मुमताज आलम, राहुल घोष सहित कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। कर्पूरी ठाकुर की जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती

संवाद सूत्र, बहादुरगंज (किशनगंज) : नगर पंचायत क्षेत्र के गोपालपुर स्थित जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम के आवास पर सोमवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के नगर अध्यक्ष बंटी सिन्हा ने की। सर्वप्रथम स्व. कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर के जीवन से जुड़े कुछ अनछुए पहलुओं पर चर्चा करते हुए अपने जीवन में उतारने पर जोर दिया। वहीं नगर अध्यक्ष बंटी सिन्हा ने जननायक के सादगी भरी जिदगी पर चर्चा किये। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर रहने के बावजूद जिस सादगी के साथ जीवन यापन किये उसकी कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम, प्रखंड अध्यक्ष हरिहर पासवान, जिला सचिव नजरूल इस्लाम, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जानकी सिन्हा, मुमताज आलम, राहुल घोष सहित कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.