Move to Jagran APP

बिहार में एक और आंखफोड़वा कांड: कटिहार में महिला के साथ की गई हैवानियत, आंखों में घोप दी नुकीली लकड़ी

बिहार में एक और अंखफोड़वा कांड को अंजाम दिया गया है। मामला कटिहार जिले का है। यहां एक महिली के साथ हैवानियत की गई। पहले उसे पीटा गया फिर उसकी आंखों में नुकीली लकड़ी घोप दी गई। इस मामले के बाद पीड़िता की आंखों से लगातार रक्त बह रहा है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 13 Jul 2022 11:12 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jul 2022 04:14 PM (IST)
बिहार में एक और आंखफोड़वा कांड: कटिहार में महिला के साथ की गई हैवानियत, आंखों में घोप दी नुकीली लकड़ी
कटिहार में महिला ने दोनों आंख फोड़ दी गई है।

संवाद सूत्र, अमदाबाद (कटिहार): बिहार में आंखफोड़वा कांड की तर्ज पर अपराधी ने एक महिला के साथ बर्बरता की है। मामला कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र के डकरा इंग्लिश गांव का है। यहां मंगलवार की देर रात एक युवक ने हैवान बन एक महिला के साथ मारपीट कर पाट की डंठल आंख में घोप दी। आंख में डंठल घोंपने से पूर्व महिला के मुंह में पाट का पत्ता ठूंस दिया। बुरी तरह जख्मी हालत में महिला को पाट के खेत में छोड़ भाग निकला। शोरगुल होने पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर देख चिकित्स्कों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। डाक्टरों ने बताया कि महिला की आंख फूटी नहीं है। लेकिन नुकीला वस्तु घोंपने के कारण आंख क्षतिग्रस्त हो गई है। आंख की रोशनी रहेगी या नहीं, तत्काल कुछ नहीं कहा जा सकता है।

loksabha election banner

पुलिस ने आरोपित युवक शमीम को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात गांव का ही शमीम नामक युवक बांध पर झोपड़ी बनाकर रह रही रेखा देवी नामक महिला के घर में घुसकर जबरन अपने साथ बांध की ओर ले गया। महिला के साथ सो रही बेटी ने नींद खुलने पर शोर मचाना शुरू किया। बेटी के शोर मचाने पर ग्रामीण जुटे। खोजबीन के क्रम में महिला को जख्मी हालत में पटुआ के खेत में पाया।

स्वजनों ने बताया कि महिला के दोनों आंखों से खून से बह रहा था। मुपस्सिल पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कालेज में फर्द बयान लिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पीडि़ता ने अपने बयान में दुष्कर्म की बात नहीं कही है। मारपीट कर आंख में डंठल घोंप जख्मी करने की बात कही है। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा की जा रही है। पीडि़ता का पति दिल्ली में मजदूरी करता है।

  • - अमदाबाद थाना क्षेत्र के डकरा इंग्लिश गांव की घटना
  • - पटुआ खेत से जख्मी हालत में मिली महिला
  • - पुलिस ने आरोपित युवक को किया गिरफ्तार
  • - मंगलवार की देर रात महिला को घर से जबरन उठाकर ले गया आरोपित

'घटना को लेकर पुलिस हर ङ्क्षबदु को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। जख्मी महिला का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। महिला का आंख का फूटा है या नहीं यह इस संबंध में चिकित्सक स्पष्ट रूप से कुछ कह सकते हैं। दोषी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।'- मनोज कुमार, एसडीपीओ, मनिहारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.