Katihar News: निषाद विकास संघ को गांव स्तर पर मजबूत करने का संकल्प, प्रखंड अध्यक्षों की सूची जारी
कटिहार में सोमवार को निषाद विकास संघ की बैठक हुई। वक्ताओं ने संघ की मजबूती को लेकर प्रखंड से लेकर पंचायतों व गांव तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुडऩे की अपील की गई।
संवाद सूत्र, सालमारी (कटिहार)। आजमनगर प्रखंड स्थित आलमपुर पंचायत भवन के निकट निषाद विकास संघ की बैठक योगेन्द्र साहनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में निषाद विकास संघ के जिला अध्यक्ष किशोर मंडल, तथा प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद ङ्क्षसह निषाद भी मौजूद थे। बैठक में संघ की मजबूती तथा इसके पुर्नगठन पर चर्चा की गई।
संगठन की मजबूती पर दिया बल
वक्ताओं ने संघ की मजबूती को लेकर प्रखंड से लेकर पंचायतों व गांव तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुडऩे की अपील की गई। जिला अध्यक्ष किशोर मंडल ने कहा कि बिहार के पशु एवं संसाधन मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी के निर्देश पर कटिहार में निषाद विकास संघ का गठन हुआ है। निषाद समाज की कुल 22 उप जातियां हैं। सभी लोगों को संगठन से जोडऩे का काम किया जा रहा है। बैठक में निषाद विकास संघ का योगेंद्र साहनी को आजमनगर प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि निषाद विकास संघ को मजबूत करने का मुख्य उद्देश्य निषाद सहित दबे कुचले लोगों की समस्या का समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि मंत्री मुकेश साहनी द्वारा बिहार में 12 जॉन बनाया गया है।
पूर्णिया जोन का हिस्सा है कटिहार
कटिहार जिला पूर्णिया जॉन में रखा गया है। सभी जगह पर समस्या का समाधान करने के लिए पदाधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश स्तर के नेताओं का लगातार संगठन की मजबूती के लिए जिले का दौरा हो रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद ङ्क्षसह निषाद ने कहा कि यह बैठक सांगठनिक संदर्भों में आयोजित की गई है। इस बैठक में निषादों के 22 जातियों को संगठन को लेकर बैठक की गई। इस मौके पर कन्हैया महलदार, सुबोल मंडल, सोनू ङ्क्षसह, जगदीश महलदार ,राजेंद्र शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।