नाथनगर विस उपचुनाव 2019 : चुनावी खर्च करने में जदयू से आगे राजद, जानिए... कितने रुपये किए खर्च Bhagalpur News
नाथनगर विधानसभा उपचुनाव 21 अक्टूबर सोमवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान शुरू होने के 90 मिनट पूर्व मॉक पोल होगा।
भागलपुर [जेएनएन]। नाथनगर विधानसभा उप चुनाव में सभी 14 प्रत्याशियों ने खर्च का ब्यौरा अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग में जमा किया है। चुनावी खर्च करने में जदयू प्रत्याशी लक्ष्मीकांत मंडल से राजद की प्रत्याशी राबिया खातुन आगे रही हैं। वहीं, निर्दलीय अशोक कुमार खर्च करने में सभी प्रत्याशियों से आगे रहे। व्यय का अनुश्रवण वाणिज्यकर विभाग के तीन पदाधिकारी सहायक आयुक्त योगेंद्र शर्मा, सहायक आयुक्त विवेक और सहायक आयुक्त कृष्णा मोहन कर रहे हैं।
प्रत्याशी चुनावी खर्च
लक्ष्मीकांत मंडल : 5,82,781
डॉली कुमारी : 2,31,604
अभय कुमार : 86,955
पवन कु.साह : 1,14,600
राजू यादव : 92,065
राबिया खातुन : 7,62,257
अजय कु. राय : 4,30,773
रंजन कु. सिंह : 2,75,893
जयकरण पासवान : 29,054
मंजर आलम : 19,572
सुधीर शर्मा : 2,06,188
दयाराम मंडल : 24,400
अशोक कुमार : 3,56,435
बीरबल कुमार : 1,92,166