विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kali Puja 2021: भागलपुर में आज परबती की बुढिय़ा काली सहित 85 प्रतिमाओं की निकलेगी भव्‍य विसर्जन यात्रा

By Abhishek KumarEdited By:
Published: Sat, 06 Nov 2021 10:19 AM (IST)

Kali Puja 2021 भागलपुर में आज मां काली की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर ...और पढ़ें

Kali Puja 2021: भागलपुर में आज मां काली की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा।
Kali Puja 2021: भागलपुर में आज मां काली की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। शहर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति के साथ काली पूजा मनाई जा रही है। शनिवार को परबती की बुढिय़ा काली के नेतृत्व में शहर के चारों दिशाओं से 85 प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी। इसको लेकर शहरवासी उत्साहित हैं। भागलपुर स्टेशन चौक पर काली मां की सभी प्रतिमाएं एकत्रित होंगी। इसके बाद वहीं से कतारबद्ध होकर प्रतिमाएं विसर्जन के लिए चलेंगी।

काली पूजा केंद्रीय महासमिति के प्रवक्ता गिरीश भगत ने बताया कि समिति के सदस्यों सहित स्थानीय लोग और प्रशासन विसर्जन मार्ग पर मौजूद रहेंगे। कोरोना की वजह से दो वर्ष बाद काली मां की प्रतिमा की विसर्जन शोभा यात्रा निकलेगी। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय से विसर्जन शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह ध्यान रखा जाएगा कि श्रद्धालुओं को दर्शन का भी मौका मिले और विसर्जन यात्रा अवरुद्ध भी नहीं हो। कोरोना गाइड लाइन का प्रशासनिक निर्देश का पालन भी विसर्जन मार्ग पर किया जाएगा। सभी पूजा समितियों से समन्वय और लगातार संपर्क किया जा रहा है।

दर्जनभर से ज्यादा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

बंगाली विधि-विधान से होने वाली काली पूजा की प्रतिमा शुक्रवार को निर्धारित घाटों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विसर्जित कर दी गई। बताया गया कि शहर के दुर्गाबाड़ी, कालीबाड़ी, भीखनपुर बंगाली टोला सहित नाथनगर क्षेत्र की दर्जनभर प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। विसर्जन के दौरान पथ के दोनों किनारे जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

कहलगांव में कई जगहों पर काली प्रतिमा स्थापित

संवाद सूत्र, कहलगांव : कहलगांव में पठानपुरा, किला दुर्गा स्थान, पुरबटोला, कहलगांव हाट, रेलवे स्टेशन परिसर, श्मशान घाट, खुटहरी, जानमुहम्मदपुर ड्योढ़ी, बरैनी, भदेश्वरस्थान, कासडी, अंतीचक नयाटोला, श्यामपुर, मकसपुर, गंगलदई पहाड़, दयालपुर, कचहरिया, गोघट्टा में दो जगह, शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन परिसर, किशनदासपुर रानीदियारा रेलवे लाइन, रामपुर, धनोरा, एकचारी, भोलसर, पकड्तल्ला, शोमनाथपुर आदि जगहों में काली प्रतिमा स्थापित की है। सभी जगहों पर मेला लगा हुआ है। भक्ति का माहौल है। जानमुहम्मदपुर ड्योढ़ी की प्रतिमा शाम में नम आंखों से बगल के तालाब में विसर्जित कर दी गई।