विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिले कहलगांव MLA पवन कुमार यादव, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव समेत की कई मांगे

By Shivam BajpaiEdited By:
Published: Sun, 21 Nov 2021 08:47 AM (IST)

कहलगांव विधायक पवन कुमार यादव ने रेलमंत्री से मिलकर रखी कई मांगें। रेल मंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए कई ...और पढ़ें

रेल मंत्री से मिलकर मांग पत्र सौंपते कहलगांव विधायक।
रेल मंत्री से मिलकर मांग पत्र सौंपते कहलगांव विधायक।

जागरण संवाददाता, भागलपुर : दिल्ली स्थित रेल भवन में शनिवार को कहलगांव विधायक पवन कुमार यादव कहलगांव, एकचारी सहित भागलपुर जिले से जुड़ी रेल समस्याओं को लेकर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की और मांगपत्र सौंपा। रेलमंत्री ने विधायक की मांग पर विचार करने का भरोसा दिया।

विधायक ने रेलमंत्री से पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन अंतर्गत बी श्रेणी का दर्जा प्राप्त प्राप्त स्टेशन कहलगांव में 14003/14004 मालदा-नई दिल्ली द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस, 13429/13430 मालदा-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस, 15620/15619 कामाख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेस के ठहराव, एकचारी रेलवे स्टेशन पर 13403/13404 वनांचल एक्सप्रेस एवं 13023/13024 हावड़ा-गया एक्सप्रेस का ठहराव, एकचारी रेलवे स्टेशन के पास त्रिमुहान-महगामा पथ पर रेल फाटक की जगह रेल ओवर ब्रिज का निर्माण, ट्रेन संख्या 09452/09451 भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस की सेवा को नियमित करते हुए चलाने, ट्रेन संख्या 13133/13134 सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस की सेवा पुन: बहाल करने, ट्रेन संख्या 12254/12253 भागलपुर-यशवंतपुर साप्ताहिक अंग एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन चलाने, ट्रेन संख्या 127335/12336 भागलपुर-लोकमान्य तिलक त्री साप्ताहिक ट्रेन को प्रतिदिन चलाने, ट्रेन संख्या 22948/22947 एवं 15097/15098 भागलपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक अमरनाथ एक्सप्रेस के फेरे में वृद्धि करने की मांग की है।

  • तीन ट्रेनों के एसएलआर पांच वर्षों के लिए दिए जाएंगे लीज पर

- निविदा जमा 20 दिसंबर तक कर सकते हैं

जागरण संवाददाता, भागलपुर : भागलपुर रेलखंड के दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी, दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी और पटना-मालदा टाउन इंटरसिटी के अलावा पूर्व मध्य रेलवे की 27 ट्रेनों के एसएलआर व एलएचबी लीज पर दिए जाएंगे। 20 दिसंबर तक निविदा जमा किए जा सकते हैं। साथ ही उसी दिन नपिविदा भी खोली जाएगी। इस बाबत रेलवे ने अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है कि ट्रेनों में पार्सल और लोङ्क्षडग के लिए एक साथ भुगतान साथ ही एकल एलएचबी और एसएलआर लीज पर दिए जाएंगे। इसकी क्षमता 3.9-4 टन है। गौरतलब है कि रेलवे में पार्सल बुकिंग रेलवे और लीज होल्डर द्वारा की जाती है। रेलवे को बुकिंग के लिए परेशानी होती है। यही कारण है कि रेल अधिकारी व्यापारियों से बैठक कर बुकिंग करने के लिए आग्रह करते हैं।