विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर: कहलगांव के कुआं पुल की मरम्मत शुरू, बड़े वाहनों का आवागमन अब भी बंद

Published: Tue, 25 Aug 2026 07:55 PM (IST)

कहलगांव के पास एनएच 80 पर स्थित क्षतिग्रस्त कुआं पुल की मरम्मत का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया है, जिसमें मजदूर एक्सपेंशन ज्वाइंट निकाल रहे हैं।

क्षतिग्रस्त कुआ पुल मरम्मती कार्य शुरू। (जागरण)

क्षतिग्रस्त कुआ पुल मरम्मती कार्य शुरू। (जागरण)

HighLights

  1. क्षतिग्रस्त कुआ पुल की मरम्मत का कार्य शुरू।

  2. पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित।

  3. कहलगांव में महंगाई बढ़ी, आवागमन प्रभावित।

संवाद सूत्र, कहलगांव। कहलगांव नगर से सटे कुआं नदी पर स्थित एनएच 80 की क्षतिग्रस्त कुआं पुल की मरम्मती का कार्य मंगलवार से शुरू की गई है।

पुल के लोहे का एक्सपेंशन ज्वाइंट खोदाई कर निकालने के लिए तीन मजदूर लगे हैं। इसके लिए उपरी सतह सर्फेस कंक्रीट काटकर हटाया जा रहा है।

कार्य काफी धीमी गति से चल रही है। मजदूरों ने बताया कि एनएच का कोई अभियंता एवं ठेका एजेंसी का अभियंता नहीं है। काम बताकर चला गया है।

एनएच 80 निर्माण कार्य कर रहे ठेका एजेंसी ही यह कार्य करा रही है। क्षतिग्रस्त पुल जांच के क्रम में पुल का बेरिंग जाम, एक्सपेंशन ज्वाइंट गायब एवं जो बचा है नाकाम है, दक्षिण हिस्से के पिलर में दरार एवं उपरी सतह सर्फेस समाप्त होने की बात कहीं गई है।

मरम्मत कार्य में लगेंगे महीनों

मरम्मती कार्य को देखते हुए लगता है कि इसकी मरम्मती में महीनों लग जाएंगे। गत 3 अगस्त को पुल को क्षतिग्रस्त घोषित करते हुए पुल पर बड़े वाहनों, चार पहिया, तीन पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

सिर्फ बाइक, साइकिल, पैदल आने जाने के लिए रास्ता दिया गया है। इसके चलते कहलगांव टापू बन गया है। महंगाई बढ़ गई है।

यह पुल करीब 60 साल पहले बना था। देख रेख एवं मरम्मती के अभाव में पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। मरम्मती के बाद भी पुल पर बड़े वाहनों का परिचालन नहीं होगा। नया पुल निर्माण की कोई चर्चा नहीं है।

यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु मरम्मत कार्य 15 दिन टला: CM की घोषणा के बाद पथ निर्माण की बैठक स्थगित; नई तिथि पर सस्पेंस बरकरार