Move to Jagran APP

जेपी और जीबी कॉलेज के प्राचार्य ने दिया त्यागपत्र, जानिए वजह

जेपी कॉलेज नारायणपुर के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विभांशु मंडल और जीबी कॉलेज नवगछिया के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिन्हा ने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 27 Feb 2019 05:14 PM (IST)Updated: Wed, 27 Feb 2019 05:14 PM (IST)
जेपी और जीबी कॉलेज के प्राचार्य ने दिया त्यागपत्र, जानिए वजह

भागलपुर [जेएनएन]। जेपी कॉलेज नारायणपुर के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विभांशु मंडल और जीबी कॉलेज नवगछिया के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिन्हा ने पद से त्यागपत्र दे दिया है। डॉ. सिन्हा ने त्यागपत्र का कारण खराब स्वास्थ्य बताया है। जबकि डॉ. मंडल पर कर्मचारियों से दुव्र्यवहार करने के आरोप लगे हैं। डॉ. मंडल पर कॉलेज के कर्मचारियों ने अपनी कार से गिट्टी-बालू ढुलवाने और महिला कर्मियों से दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाया था।

loksabha election banner

मामले को लेकर बिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री सुशील मंडल ने कहा था कि एसीपी, एमएसीपी के लाभ, बीएन कॉलेज के 20 कर्मियों के एक हफ्ते में भुगतान, अनुकंपा पर जल्द बहाली करने के साथ ही जेपी कॉलेज के प्राचार्य के विरोध में 8 और 9 मार्च को सभी कॉलेजों में धरना दिया जाएगा। इसी बीच डॉ. मंडल ने इस्तीफा दे दिया। इससे पहले टीएनबी लॉ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मधुसूदन सिंह और एसएसवी कॉलेज कहलगांव के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जयंत सिंह त्यागपत्र दे चुके हैं।

डॉ. सिन्हा ने कहा है कि वे करीब ढाई साल से प्रभारी प्राचार्य थे। अब बीमार रहते हैं और बच्चे बाहर पढ़ते हैं। इस वजह से तनाव रहता था। छात्र संघ चुनाव के बाद कॉलेज का माहौल भी बदल गया है। ऐसे में पद की जिम्मेदारी छोडऩा ही बेहतर था। इधर डॉ. मंडल ने कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से काम किया। फिर भी गड़बड़ी और दुव्र्यवहार के आरोप लगते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते थे। इसलिए इस्तीफा दे दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.