JDU : विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, कला संस्कृति प्रकोष्ठ का हुआ विस्तार Bhagalpur News
जदयू ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए यहां प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। इसके लिए यहां लगातार बैठकें हो रही है।
भागलपुर, जेएनएन। शाहकुंड प्रखंड के शाहकुंड बाजार स्थित जदयू कार्यालय में जदयू कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक जदयू प्रखंड अध्यक्ष बिनू बिहारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 15 फरवरी को सुल्तानगंज में होने वाले विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में मौजूद स्थानीय विधायक सुबोध राय ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 15 फरवरी को सुल्तानगंज में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, पंचायत अध्यक्ष, सभी प्रखंड के कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रमुख लोगों को शामिल होकर सम्मेलन को सफल बनाना है। साथ ही आगामी 1 मार्च को पटना में आयोजित जदयू सम्मेलन को भी सफल बनाना है। बैठक में पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह, विधायक प्रतिनिधि रामविलास सिंह, सासंद प्रतिनिधि शरणदेव सिंह, महासचिव मु, ताजउद्वीन अंसारी, रामबालक सिंह, विनय सिंह, पुतुल सिंह, संजय यादव, मंजू देवी सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।
जदयू कला संस्कृति प्रकोष्ठ का विस्तार
भागलपुर। जद (यू) कला संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजीव सुमन की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष सुनील झा ने किया। इस दौरान कमेटी का विस्तार किया गया। नौ प्रखंड के अध्यक्ष मनोनीत किए गए। इसमें संतोष पंजियारा (जगदीशपुर), नंदकिशोर यादव (गोराडीह), प्रनसु अभिषेक (नाथनगर), मुकेश अलबेला (शाहकुंड), रवि पोद्दार (सुलतानगंज), रंशीधर ठाकुर (पीरपैंती), अनल रमन (कहलगांव), मिथलेश साह (सन्हौला) व प्रमोद कुमार को सबौर का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में युवा जदयू के प्रदेश सचिव दुर्गेश साह, शुभराज सिंह, शशांक सिंह, अशोक मंडल, अंजनी कुमारी, जितेंद्र कुमार गौघट्टा, रवि कुमार, श्रवण लोहरा, रूपेश साह, राज कुमार आदि मौजूद थे।