Move to Jagran APP

PM नरेंद्र मोदी के नाम पर बिहार में JDU की हुई थी जीत, बोले शाहनवाज - हमने अपनी सीट दी... तभी जीते अजय मंडल

राजद व कांग्रेस के साथ जदयू के सरकार बनाने के बाद से बिहार में भाजपा नेताओं का धरना लगातार जारी है। भागलपुर में सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार के लोगों ने जदयू को इसलिए वोट दिया था कि उसका गठबंधन भाजपा के साथ था।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 02:42 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 02:42 PM (IST)
PM नरेंद्र मोदी के नाम पर बिहार में JDU की हुई थी जीत, बोले शाहनवाज - हमने अपनी सीट दी... तभी जीते अजय मंडल
भागलपुर में धरना देते भाजपा नेता। सैयद शाहवाज हुसैन बोले-नीतीश कुमार ने धोखा दिया है।

ऑनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। भाजपा को छोड़कर राजद और कांग्रेस के साथ जदयू के बिहार में सरकार बनाने के बाद से लगातार धरना का आयोजन किया जा रहा है। भागलपुर में कचहरी चौक समाहरणालय गेट के बग़ल में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने धरना दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार व राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जनमत के साथ विश्वासघात किया है। बिहार की जनता ने भाजपा व जदयू के संयुक्‍त उम्‍मीदवार को अपना वोट दिया था। नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ बड़ा छल किया है।

loksabha election banner

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में जदयू और भाजपा की अच्‍छी सरकार चल रही थी। डबल इंजन की सरकार से राज्‍य का बेहतर विकास हो रहा था। भाजपा ने हमेशा जदयू के नेताओं का सम्‍मान किया, उनकी भावनाओं का कद्र किया। इसके बावजूद नतीश कुमार ने भाजपा के साथ छल किया है। उन्‍होंने बिहार की जनता को एक बार फ‍िर राजद के राज में धकेल दिया है। लोगों को अभी से अपहरण, अपराध, डकैती, लूट आदि का भय दिखने लगा है।

सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार के जितने भी सांसद या विधायक चुनाव में जीते हैं, वे नरेंद्र मोद के नाम के कारण। उन्‍होंने कहा कि भागलपुर से तो कभी भी जदयू को एक भी सीट नहीं मिलती, अगर भाजपा से उसका गठबंधन नहीं रहता। भाजपा के कारण ही बिहार से जदयू के जीत हुई है। भाजपा से हमेशा जदयू के लिए अपना त्‍याग दिया है। उन्‍होंने कहा कि भागलपुर लोकसभा के अजय मंडल की जीत हुई है। अजय मंडल को यहां से कौन वोट देता। नरेंद्र मोदी के ही नाम पर ही उन्‍हें लोगों ने जीताया। उन्‍होंने कहा कि हमने अपनी सीट गठबंधन धर्म के कारण जदयू को दे दी। इस कारण जदयू प्रत्‍याशी अजय मंडल भागलपुर से जीते। सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा अटल बिहारी बाजपेयी ने हमेशा नीतीश कुमार को गले लगाकर रखा था।

सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा ने बिहार में मंत्री रहते हुए किए गए कार्यों को भी उल्‍लेख किया। कहा कि भोलानाथ पुल पर ओवरब्रिज बनाने की जो योजना है, उसमें भाजपा नेताओं, विधायक व मंत्री का योगदान है। लोगों की मांग को देखते हुए इशाकचक के भी संपर्क पथ दिया गया। भागलपुर में कई उद्योग लगाए जा रहे थे। हैंडलूम को पहचान दिलायी जा रही है। नीतीश कुमार ने एक बार फ‍िर विकास पर ग्रहण लगा दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय, कहलगांव विधायक पवन कुमार यादव, अर्जित शाश्‍वत चौबे, नभय चौधरी, नरेश मिश्र, हरिवंशमणि सिंह, इंदुभूषण झा, संतोष कुमार आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्‍यक्ष दिलीप निराला ने किया। धरना में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। दिलीप निराला ने कहा कि अब भाजपा अकेले ही बिहार में सरकार बनाएगी। रोहित पांडेय ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो किया है, उससे भाजपा को ही बड़ा फायदा होगा। अगले चुनाव में जदयू, राजद व कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। बिहार की जनता ने सबकुछ समझ लिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.