बिहार विधानसभा उपचुनाव 2019 : बोले RCP, नहीं है जदयू का किसी से मुकाबला Bhagalpur News
जदयू नेता आरसीपी सिंह भागलपुर पहुंचे। उन्होंने नाथनगर सहित अन्य विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में अपनी जीत संभावना जताई।
भागलपुर [जेएनएन]। चुनावी दौरे के तहत भागलपुर आए जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि नाथनगर की जनता जदयू नेतृत्व के प्रति विश्वास जता चुकी है। लोकसभा चुनाव में वहां जदयू एक लाख से अधिक वोट के अंतर आगे रहा। उन्होंने कहा कि जदयू में बिहार में हो रहे उपचुनाव में कोई मुकबला नहीं है। सभी सीटें हमें प्राप्त होंगी।
स्थानीय होटल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू महासचिव ने कहा कि आरसीपी ने कहा कि उपचुनाव में नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से लक्ष्मीकांत मंडल जैसे कार्यकर्ता को टिकट देकर आम जनता और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया है। कार्यकर्ता उनके पक्ष में पंचायत से लेकर प्रखंड तक भ्रमण करें। बूथ स्तर पर जुझारू कार्यकर्ताओं का चयन करें। मतदाताओं को बूथ तक लाएं। हर मतदाता से मिलें। कहा, सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ मुस्तैदी से खड़ी है। हर संभव सहायता दी जा रही है।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह ने की। बैठक में राज्यसभा सदस्य कहकशां परवीन, लोकसभा सदस्य अजय कुमार मंडल, विधायक सुबोध राय, गोपाल मंडल, डॉ. हरपाल कौर, संजय राम, अजरून साह, विभूति गोस्वामी, दीपक भुवानिया, राजीवकांत मिश्र, लक्ष्मीकांत मंडल, शिशुपाल भारती आदि मौजूद रहे।