विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर के एक युवा व एक बुजुर्ग नेता को जदयू ने बिहार प्रदेश में दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, कहा- पार्टी को आपकी जरूरत

Published: Fri, 27 Nov 2026 02:14 AM (IST)

जनता दल (यूनाइटेड) ने भागलपुर के युवा नेता सुड्डू साई को बिहार प्रदेश सचिव और वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत मंडल को राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। इस महत्वपूर्ण मनोनयन से पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है।

जदयू के नए प्रदेश सचिव सुड्डू साई।

जदयू के नए प्रदेश सचिव सुड्डू साई।

HighLights

  1. सुड्डू साई बने जदयू बिहार प्रदेश सचिव।

  2. लक्ष्मीकांत मंडल राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत।

  3. भागलपुर में जदयू संगठन को मिली नई मजबूती।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। जनता दल (यूनाइटेड) ने प्रदेश संगठन में युवा जोश और वरिष्ठ अनुभव का बेहतरीन समन्वय करते हुए भागलपुर के दो प्रमुख नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जदयू के वरिष्ठ एवं जुझारू युवा नेता व भागलपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुड्डू साई को बिहार प्रदेश सचिव तथा नाथनगर के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल को राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।

इस महत्वपूर्ण मनोनयन पर गुरुवार को जदयू के जिला कार्यालय में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित कर दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया।

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि सुड्डू साई और लक्ष्मीकांत मंडल लंबे समय से संगठन के प्रति पूरी निष्ठा के साथ समर्पित रहे हैं। युवा और अनुभवी नेतृत्व की इस नई जिम्मेदारी से पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

JDU Bhagalpur Leaders Suddu Sai Laxmikant Mandal Get Key Roles (1)

जदयू के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने दोनों नेताओं को भागलपुर में जदयू संगठन का मजबूत स्तंभ बताते हुए इस मनोनयन को पूरे जदयू परिवार के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय बताया।

कार्यकर्ताओं के लिए पहले छोड़ दिया था पद, शीर्ष नेताओं ने कहा- पार्टी को आपकी जरूरत

इस मौके पर युवा नेता सुड्डू साई की सांगठनिक निष्ठा की विशेष चर्चा रही। दरअसल, कुछ माह पूर्व ही सुड्डू साई को बिहार प्रदेश जदयू का प्रदेश सचिव बनाया गया था, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, स्थानीय जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता सहित पार्टी के अन्य वरीय नेताओं ने उनसे संवाद कर समझाया और स्पष्ट कहा कि "आप पार्टी संगठन को मजबूत करें और अपने दायित्व का पालन करें, पार्टी को आपकी सख्त जरूरत है।" शीर्ष नेतृत्व के इस भरोसे और आग्रह के बाद सुड्डू साई ने पुनः इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया।

साल 2011 से संगठन में सक्रिय हैं सुड्डू साई, संभाले हैं कई अहम दायित्व

युवा नेता सुड्डू साई वर्ष 2011 से लगातार जदयू के विभिन्न मोर्चों पर सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे इससे पहले भागलपुर जिला उपाध्यक्ष, महानगर जिलाध्यक्ष, बिहार प्रदेश जदयू की सलाहकार समिति के सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और महानगर अध्यक्ष सहित कई अहम दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। इसके साथ ही वे जदयू कोटे से नागरिक परिषद के सदस्य भी रहे हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की नई टीम में उन्हें पुनः प्रदेश सचिव की कमान सौंपी गई है।

JDU Bhagalpur Leaders Suddu Sai Laxmikant Mandal Get Key Roles (2)

मनोनयन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार

समारोह में उपस्थित शबाना दाऊद ने इसे दोनों नेताओं के निरंतर संगठनात्मक योगदान और समर्पण का सम्मान बताया। प्रीति कुमारी ने मनोनयन को कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक कहा, जबकि धनंजय मंडल ने कहा कि सुड्डू साई ने सदैव पार्टी की विचारधारा और संगठन को सर्वोपरि रखा है। महानगर उपाध्यक्ष संजू तिवारी ने दोनों को जमीन से जुड़ा व समर्पित नेता बताया और प्रदीप कुशवाहा ने कहा कि इस फैसले से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आई है।

इस अवसर पर शेखर पांडे, कैलाश सिंह, शैलेंद्र तोमर, आनंद यादव, शाबान खान, प्रिंस कुशवाहा, फैसल, रिंटू चंद्रवंशी, अनिरुद्ध मंडल, ब्रजेश सिंह, अमित कुमार, अरुण मंडल, पंकज निराला, भिखारी पासवान, शमशेर, विकास कुमार और किशोर यादव सहित बड़ी संख्या में जदयू पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- JDU में बड़ी हलचल! बिहार प्रदेश सचिव बनते ही भागलपुर के इस बड़े नेता का हैरान करने वाला फैसला; सोशल मीडिया पर मची रार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।