Jamui: घर में युवती को अकेले देख युवक का बदला मन, फिर किया है कि मानवता हो गई शर्मसार
जमुई में आदिवासी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। अब वह भागता फिर रहा है।
संवाद सूत्र, सरौन (जमुई)। चकाई थाना क्षेत्र में एक आदिवासी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने गांव के ही जायसवाल हेम्ब्रम पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। पीड़िता के पिता ने आवेदन में कहा है कि वे अपनी पत्नी को लेकर अपने ससुराल गए थे। इस बीच लड़की को घर में अकेला देखकर जायसवाल हेम्ब्रम घर में प्रवेश कर गया तथा लड़की से छेड़खानी करने लगा। छेड़छाड़ का विरोध करते हुए लड़की हो हल्ला करने लगी। सुनकर आसपास के लोगों को आता देख जायसवाल मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पूछे जाने पर चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि आवेदन के आलोक में कांड संख्या 114/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपित की धड़-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।