Move to Jagran APP

जमालपुर, मुंगेर पंचायत चुनाव 2021: मतगणना के बाद खूब गरजीं बंदूकें, दनादन चली गोलियां, गांव में दहशत

जमालपुर मुंगेर पंचायत चुनाव 2021 पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद फायरिंग हुई। गोलीबारी में महिला हुई जख्मी मुफस्सिल में दर्ज हुआ मामला। घायल आंगनबाड़ी सेविका को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाके में दहशत कायम है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Tue, 16 Nov 2021 04:48 PM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 04:48 PM (IST)
जमालपुर, मुंगेर पंचायत चुनाव 2021: मतगणना के बाद खूब गरजीं बंदूकें, दनादन चली गोलियां, गांव में दहशत
मुंगेर के जमाालपुर में खूब फायरिंग हुई है।

संवाद सूत्र, मुंगेर। सातवें चरण का मतदान संपन्न होने के बाद जमालपुर प्रखंड के बांक पंचायत में सोमवार की देर रात बंदूकें निकली और गरजीं भी। बादशाहत दिखाने के लिए दो पक्षों के बीच तीन दर्जन से ज्यादा राउंड तक गोलियां चली। हालांकि पुलिस 10 राउंड गोली चलने की बात कह रही है। इस घटना में निर्दोष महिला आंगनबाड़ी सेविका बबीता कुमारी को भी एक गोली लगी। महिला को देर रात ही इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत खतरे से बाहर है। मुफस्सिल पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया है।

loksabha election banner

दरअसल, सोमवार को जमालपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव का मतदान था। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सूत्रों की मानें तो बांक पंचायत में मतदान के दिन से ही चुनावी हिंसा की आशंका जताई जा रही थी। देर रात बांक पंचायत के मगड़ा पोखर के समीप दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। गांव वालों की मानें तो दोनों पक्षों के बीच करीब 50 से ज्यादा गोलियां चली है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने मंगरा पोखर में हुई गोलीबारी में सेविका को गोली लगने से इन्कार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोलीबारी की घटना दो पक्ष मुन्ना यादव उर्फ मुन्ना बिर और बादल यादव के बीच पुरानी रंजिश को लेकर दस राउंड गोलियां चली है। इससे पहले भी दोनों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। केस दर्ज कर बदमाशों की कानूनी कार्रवाई की कवायद चल रही है।

गोली की आवाज सुनकर छत पर गई थी महिला

गोलीबारी में घायल हुई महिला आंगनबाड़ी सेविका बबीता कुमारी ने बताया कि वह कमरे में सोई हुई थी। सोमवार की रात करीब 11.30 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर छत पर गई थी। इस दौरान एक गोली जांघ में लग गई। गोली लगने के बाद स्वजन इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। गोलीबारी की घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ा हुआ है। पुलिस गांव की हर गतिविधि पर नजर रखी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.