Move to Jagran APP

अभी तक तो Awesome है भागलपुर का मौसम, एक क्लिक में पढ़ें आसपास के जिलों का भी हाल

भागलपुर में लोगों को हल्की ठंड सुखद महसूस हो रही है। रात को पंखे चलाने का भी अपना अलग ही मजा आ रहा है। मानें सुबह देर तक सोने का जी कर रहा है। मौसम बारिश के बाद होने वाली हल्की नमीदार ठंड की तरह ही है...

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 07:27 AM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 07:27 AM (IST)
अभी तक तो Awesome है भागलपुर का मौसम, एक क्लिक में पढ़ें आसपास के जिलों का भी हाल
भागलपुर और आसपास के जिलों का मौसम

 आनलाइन डेस्क, भागलपुर: मूसलाधार बारिश के बाद जैसे हल्की-हल्की सी ठंड लोगों को सुहावने मौसम का अहसास कराती है। ठीक वैसे ही इन दिनों भागलपुर में गुलाबी ठंड पड़ रही है। हां बारिश जैसा कीचड़ न होना लोगों को और भी ज्यादा सुखद अनुभूति करा रहा है। मॉर्निंग वाक पर जाने वाले स्थानीय खुले मैदान की घास पर नंगे पांव जब टहल रहे हैं, तो उन्हें ओस के चलते आई नमी गुदगुदा रही है। वे एकाएक कह रहे हैं इट्स Awesome! भागलपुर का मौसम। 

loksabha election banner

भागलपुर का मौसम इन दिनों समान्य है। हल्की धूप के साथ सुबह की शुरूआत और रात हल्की ठंड के साथ हो रही है। कई घरों में मच्छरों से बचने के लिए पंखे चलाए जा रहे हैं। तापमान की बात करें तो शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गर्मियों में आम तौर पर लोग 16 डिग्री सेल्सियस पर एसी चलाते हैं। इस लिहाज से भी ये तापमान उतना प्रभावी नहीं हो रहा है। हां आने वाले दिनों में तेजी के साथ तापमान गिरने की संभावना है। मानें, नवंबर लास्ट तक भागलपुर के मौसम में परिवर्तन होगा। कोहरा दिसंबर के शुरूआती सप्ताह से गिरने की संभावना है।

शनिवार को सूर्योदय: सुबह पांच बजकर 57 मिनट 

सूर्यास्त: शाम चार बजकर 55 मिनट 

फिलहाल, अभी विजिबिलिटी (दृश्यता)  6 किलोमीटर तक की है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार हो गया था लेकिन अब गिरकर 210 के पास आ गया है। जो कि अभी खतरनाक है। हवा के बहाव की बात करें तो न्यूनतम वेग 1.9 किलोमीटर प्रति घंटा और अधिकतम 7.4 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगा। 

आसपास के जिलों जैसे कटिहार, मुंगेर, नवगछिया पुलिस जिला, लखीसराय, सुपौल, खगड़िया, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा आदि के मौसम की बात करें तो यहां भी भागलपुर जैसी ठंड पड़ रही है। ओस का अहसास तो लोगों को हो रहा है लेकिन अभी कोहरे से राहत है। गंगा किनारे बसे जिलों में एक गजब की महक के साथ ठंड का आगमन धीरे-धीरे होने लगा है। 

तीन दिनों का तापमान

शनिवार: अधिकतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान-17.5 डिग्री सेल्सियस

रविवार: अधिकतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान-18 डिग्री सेल्सियस

सोमवार: अधिकतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान-18 डिग्री सेल्सियस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.