Move to Jagran APP

हाल-ए-बांका जंक्शन: पुरुष शौचालय बंद, महिला शौचालयों में गंदगी का अंबार, पीने के पानी के लिए दौड़ लगा रहे यात्री

हाल-ए-बांका जंक्शन कुछ ऐसा है कि यात्रियों का इस ठंड के मौसम में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ी रहा है। महिला शौचालयों में जहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है तो वहीं पुरुषों का शौचालय बंद है। इधर...

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 11:42 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 11:42 AM (IST)
बांका जंक्शन का हाल बेहाल है, कोई सुनवाई नहीं।

संवाद सहयोगी, बांका: बांका रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की घोर कमी है। यहां पर यात्रियों के ठहरने से लेकर शौचालय तक में काफी परेशानी है। इस बात को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौन बने हुए हैं। बांका जंक्शन से तीन ट्रेन रोजाना फर्राटा भरती है, लेकिन यहां पर यात्रियों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। जंक्शन के नाम पर सिर्फ टिकट और खुली छत ही नसीब हो रही है। कई बार स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर डीआरएम को सूचना दी है। लेकिन सुविधा में कोई कोई सुधार नहीं हो पाया है।

loksabha election banner

पानी की बर्बादी से अनजान है विभाग

बांका जंक्शन पर पानी की बर्बादी आम हो गई है। यहां पर कई प्याऊ में टोटी तक नहीं लगी है। जिसके कारण पानी नीचे बहता है। विगत कुछ माह पहले टोटी बदली भी गई थी। लेकिन असामाजिक तत्वों ने टोटी को तोड़ दिया। जिसके कारण पानी की खूब बर्बादी हो रही है। साथ ही महिला शौचालय में पानी खूब बह रहा है। पानी बहने के कारण पूरे शौचालय में पानी का जमाव हो जा रहा है।

  • - जगह-जगह पानी की टोटी टूटने की वजह से बर्बाद हो रहा पानी
  • - जंक्शन पर यात्री सुविधा का घोर अभाव
  • -शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

पैदल पहुंच पथ पर छत नहीं

बांका जंक्शन पर प्लेटफार्म एक से दूसरे पर जाने के लिए पैदल पहुंच पथ बनाया गया है। लेकिन इसमें छत नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। खुले आसमान होने के कारण कई लोग चक्कर खाकर गिर जा रहे हैं। इस मामले में स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि कई बार शौचालय सहित पानी की समस्या को लेकर रेलवे के निर्माण विभाग को सूचित किया गया है। लेकिन अभी तक इसको दुरूस्त नहीं किया गया है। इधर, स्थानीय सांसद गिरिधारी यादव ने बताया कि रेलवे स्टेशन की समस्या दूर करने के लिए विभाग को लिखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.