Move to Jagran APP

India-China Tension : चीन की कायराना हरकत पर फूटा गुस्सा, चाइनीज सामानों का करेंगे बहिष्कार

India-China Border Tension लद्दाख सीमा पर गलवन घाटी के पास चीनी सैनिकों के हमले से भारत के 20 जवान शहीद हो गए। साथ ही झड़प में चीन को भी भारी नुकसान हुआ है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 17 Jun 2020 01:40 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 01:40 PM (IST)
India-China Tension : चीन की कायराना हरकत पर फूटा गुस्सा, चाइनीज सामानों का करेंगे बहिष्कार
India-China Tension : चीन की कायराना हरकत पर फूटा गुस्सा, चाइनीज सामानों का करेंगे बहिष्कार

भागलपुर, जेएनएन। India-China Border Tension : लद्दाख के पास गलवन घाटी में चीन की हरकत से शहर के लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने कहा कि चीन भारत को हमेशा आंख दिखाने की कोशिश करता रहा है, पर भूल गया है कि यह 2020 का भारत है। इस समय अपने जवानों का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। लोगों ने चाइनीज सामान के बहिष्कार की अपील की। शहर के लोगों ने अपने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

loksabha election banner

चीन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि धूमिल करना चाह रहा है। कभी नेपाल तो कभी पाकिस्तान की आड़ में अपनी कायराना हरकत से बाज नहीं आ रहा। अभी सबको एकजुट होने की जरूरत है। चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार करें। चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। - रमण कर्ण, सामाजिक कार्यकर्ता।

चीन को हमारे जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। उसे और कड़ा जवाब देना होगा। अभी सभी दलों को राजनीति छोड़कर देश हित में एकजुट होने की जरूरत है। हमलोग एकजुट होंगे, तभी दुश्मन देश पीछे हटेगा। हम चाइनीज सामानों का बहिष्कार करें। - आलोक अग्रवाल, महासचिव, इबिआ

भारत दुनिया में जिस तेजी से उभर रहा है, इससे चीन बौखला गया है। चीन की इस कार्रवाई का भारत ने माकूल जवाब दिया है। हमें सैनिकों का मनोबल ऊंचा करने की जरूरत है। अभी का भारत पहले वाला नहीं है। चाइनीज सामानों का बहिष्कार करने की जरूरत है। - केशव झा, वरीय अधिवक्ता।

आर्थिक द़ृष्टिकोण से चीन की हालत पतली हुई है। कोरोना को भारत ने पूरी तरह नियंत्रण में रखा है। चीन बौखलाहट में इस तरह की हरकत कर रहा है। भारत हर मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है। सभी को चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए। -अशोक भिवानीवाला, चैंबर अध्यक्ष।

चीन हताश हो गया है। चीन के इस कायरतापूर्ण हमले से हमें घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय सेना ने चीन को करारा जवाब दिया है। हमलोग इतना करें कि चाइनीज उत्पादों को नहीं खरीदें। सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होने की जरूरत है। देश के जवानों का मनोबल ऊंचा करें। -गोविंद अग्रवाल, अध्यक्ष, इबिआ।

चीन की कायरतापूर्ण कार्रवाई का भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। चीन हमारे देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करना चाहता है। अभी सभी दलों को राजनीति भूलकर देश के नेतृत्व का साथ देना चाहिए। जवानों का हौसला बुलंद करें। - सीमा साहा, मेयर

भारतीय सेना के जांबाज वीरों की शहादत के लिए देश हमेशा कृतज्ञ रहेगा। हमारे वीर जवानों ने चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इनके शौर्य का डंका बजेगा। चीन को अब भारत की ताकत दिखाने का वक्त आ गया है। सेना मुंहतोड़ जवाब जरूर देगी। - राजेश वर्मा, उपमहापौर

सीमा पर तनाव कम करने का प्रयास करना चाहिए। बातचीत के जरिए मतभेदों को सुलझाना होगा। अगर इससे भी बात नहीं बनेगी तो सेना हर जवाब देने में सक्षम है। हम सबको अभी से चाइनीज सामानों का बहिष्कार कर देना चाहिए। -अश्विनी जोशी मोंटी

चीन यह सब हरकत दुनिया का ध्यान कोरोना से हटाने के लिए कर रहा है। युद्ध की स्थिति में किसी का भला नहीं होने वाला है। दावे के साथ कह सकते हैं कि चीन भारत के साथ युद्ध नहीं करेगा, वह इस स्थिति में नहीं है। - डॉ. आनंद मिश्रा, सचिव, भागलपुर क्रिकेट संघ

भारतीय सेना सक्षम है। भारत के लोग सेना के साथ हैं। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना पर पूरी छूट दे रखी है। अब जैसा तो तैसा तर्ज कर जवाब देने का समय आ गया है। देश के पास सक्षम नेतृत्‍व है। भारत चीन से निपटने के लिए तैयार है। बस जरूरत है सभी भारतवासी और यहां के नेता एकजुट हो जाएं। लोगों को चाइनीज सामग्री का बहिष्‍कार करें। चीन निर्मित मोबाइल एप का प्रयोग नहीं करें। पाकिस्‍तान की तरह ही चीन भी अब विश्‍व में अलग-थलग पड़ जाएगा। - रोहित पांडेय, भागलपुर जिलाध्‍यक्ष, भारतीय जनता पार्टी

चीन ने धोखा से हमारे 20 जवानों को शहीद कर दिया। लेकिन हमारे जवानों ने चीन के भी 43 सैनिकों को मार गिराया है। अब समय आ गया है कि चीन के कब्‍जे वाली 38 हजार वर्गमील भू-भाग पर भारत अपना अधिकार जमाए। पंडित जवाहर लाल नेहरू की गलत नीतियों के कारण चीन के कब्‍जे में भारत का बड़ा सा भूभाग है। वर्तमान में केंद्र में सशक्‍त नेतृत्‍व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के आगे चीन पूरे विश्‍व में अलग-थलग पड़ जाएगा। - दिलीप निराला, भागलपुर जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी

वक्त आ गया हम चाइनीज की विस्तारीकरण नीतियों का एकजुट होकर विरोध करें। सभी देशवासी हर तरीके से बॉडर पर तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ाएं। उनकी मदद करें। साथ ही चायनीज सामग्री का पूरी तरह बायकॉट करें और देश को आत्‍मनिर्भर बनाएं। बॉडर पर तैनात जवानों पर गर्व है। भारतीय शहीद जवानों को श्रद्धांजलि। - डॉ प्रीति शेखर, पूर्व उपमहापौर, भाजपा नेत्री

सैनिकों के शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। पाकिस्तान और चीन जैसे पड़ोसियों से भारत को काफी नुकसान हो रहा है। अब जरूरत है ऐसे पड़ोसियों पर सख्‍ती से कार्रवाई करने की। सरकार ने भारतीय सेना को पूरी तरह छूट दे दी है। संपूर्ण देशवासी सैनिकों के साथ हैं। जरूरत है ऐसे समय सभी नेता भी एकजुट हो जाएं और देश को एकजुट रखें। - प्यारे हिंद, संयोजक, जागृत युवा समिति, भागलपुर। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.