IN PICS भागलपुर पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: पूर्व बिहार, कोसी-सीमांचल में मतदान को लेकर उत्साह, देखें तस्वीरें
IN PICS भागलपुर पंचायत मुखिया चुनाव 2021 मतदान को लेकर कोसी सीमांचल और पूर्व बिहार में उत्साह का माहौल है। सुबह से ही बूथों पर लोगों की कतार लगी हैं। कुछ जगहों पर ईवीएम खराब होने की भी शिकायत मिली है...
आनलाइन डेस्ट, भागलपुर। मतदान को लेकर कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार में उत्साह का माहौल दिख रहा है। सुबह से ही लोग वोट करने के लिए बड़ी संख्या में घर से निकल कर मतदान केंद्र की ओर जा रहे हैं। सबसे अधिक उत्साह युवओं और महिलाओं में देखने को मिल रही है।
भागलपुर जिले के दो प्रखंडों नवगछिया और खरीक में मतदान हो रहा है। दोनों जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं
नवगछिया में पुलिस जवान के साथ-साथ होमगार्ड के जवान को भी बूथों पर तैनात किया गया है। साथ ही वरीय अधिकारी लगातार मानीटरिंग कर रहे हैं।
लखीसराय सदर प्रखंड में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है। आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रक्रिया शुरू होने से एक घंटा पूर्व सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल कराया गया। इसके बाद मतदान शुरू हुआ।
लखीसराय में वोटिंग शुरू होते ही जिला प्रशासन की टीम क्षेत्र में घूमने लगी है। हर जोनल में अलग-अलग थानों के थानाध्यक्ष के साथ दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं।
लखीसराय में मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराने और बोगस मतदान रोकने के लिए हर बूथ पर बायोमीट्रिक की व्यवस्था की गई है। प्रखंड की पांच संवेदनशील पंचायतों के पांच मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया की लाइव वेबकास्टिंग कराई जा रही है।
बांका के बाराहाट प्रखंड में छठे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। बांका में सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बूथों पर बिहार पुलिस के जवान के साथ होमगार्ड की भी तैनाती की गई है।
सहरसा में भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। सोनवर्षा प्रखंड के मध्य विद्यालय शाहपुर केंद्र संख्या 21 पर ईवीएम की गड़बड़ी की वजह से मतदान प्रक्रिया थोड़ी देर के लिए बाधित हुई थी।
मुंगेर के लोगों में भी मतदान को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। महिलाएं घर की दहलीज लांग कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर ले बूथ तक पहुंच रही है।
मुंगेर के नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर आधी आबादी में काफी उत्साह है घर की दहलीज लांग कर बहू और बेटियां घुंघट में वोट देने के लिए मतदान केंद्र पहुंची।
मुंगेर में मतदान को लेकर सुबह से ही महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। दस बजे के बाद लोगों की भीड़ मतदान केंद्र पर बढ़ती गई।
पूर्णिया के पूर्णिया पूर्व और डगरूआ प्रखंड में वोट डाले जा रहे हैं। पूर्णिया पूर्व के 14 और डगरूआ के 18 पंचायतों में मतदान चल रहा है।
पूर्णिया में मतदान शुरू होने के बाद दोनों प्रखंडों में करीब एक दर्जन बूथों पर ईवीएम में खराबी की वजह से थोड़ी परेशानी हुई। पूर्णिया पूर्व प्रखंड में 374 पदों के लिए 1689 प्रत्याशी चुनावी दंगल में है।
पूर्णिया पूर्व प्रखंड में सभी 191 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। मतदान के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवा घर से निकल कर मतदान केंद्र में कतार बद्ध खड़े हैं तथा शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।पूर्णिया के सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस प्रशासन सक्रिय दिख रहे हैं। साथ ही वरीय अधिकारी खुद मानीटरिंग कर रहे हैं।
किशनगंज में भी मतदान को लेकर उत्साह का माहौल है। सबसे अधिक उत्साह महिलाओं और युवाओं में दिख रहा है।
कटिहार के बरारी प्रखंड के 21 पंचायतों के लिए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हो रहा है। 1.71 लाख मतदाताओं के लिए 325 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विभिन्न पदों के लिए 4672 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
खगड़िया के नौ पंचायतों में छठे चरण का मतदान आज सुबह आरंभ हुआ। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगी हुई है।