आपसी विवाद में पड़ोसी ने की महिला की पीट-पीटकर की हत्या
शुक्रवार को बच्चे के बीच हुए विवाद में कंचन देवी (35) वर्ष की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
मधेपुरा। अनुमंडल क्षेत्र के बिहारीगंज थाना के बीड़ी रणपाल पंचायत अंतर्गत मोहीमडीह शर्मा टोला गांव में शुक्रवार को बच्चे के बीच हुए विवाद में कंचन देवी (35) वर्ष की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। महिला गोपाल शर्मा की पत्नी है। महिला को बचाने गई विवाहित पुत्री नीतू कुमारी की भी पीटकर जख्मी कर दिया गया। पुत्री की कमर टूट गई है। सूचना पर पहुंचे मंजौरा पुलिस कैंप प्रभारी भगवान पांडे ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार तीनों पिता-पुत्र है। घटना की वजह केला खरीदारी में पैसे के लेन देन में देरी होना बताया जा रहा है। विवाद बच्चों के झगड़े की वजह से हुई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय और आसपास गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को केला बेचने वाले से महिला के बच्चे ने खरीदारी की। केला लेने के बाद बच्चे पैसे लाने अपने घर चला गया। पैसे लाने में बच्चे को देरी होता देख केला बिक्रेता ने पड़ोसी को जानकारी दी। इस पर पड़ोसी योगेंद्र शर्मा बच्चे के मां को गाली देने लगे। महिला ने पड़ोसी से गाली-गलौज देने का विरोध जताया। महिला का कहना था कि केले उसके बच्चे ने लिया है। पैसा वह ही देगा। फिर दूसरे को इसमें क्या मतलब है। यधपि महिला के विरोध का परवाह किए बगैर पड़ोसी गाली गलौज के साथ हठधर्मिता पर उतार आए। इस पर महिला ने भी कुछ बातें कह डाली। इतने में पड़ोसी योगेंद्र शर्मा मारपीट पर उतर गए। मारपीट की घटना में योगेंद्र शर्मा को पुत्र विपिन शर्मा, और राजा शर्मा ने भी साथ दिया। सभी ने एकमत होकर महिला पर जानलेवा प्रहार किया। आरोपी तबतक डंडा बरसाते रहे। जबतक कि महिला की मौत नहीं हो गई। महिला को बचाने की पुत्री नीतू को भी जख्मी कर दिया गया। घटना के समय स्थानीय लोग तमाशबीन बनें रहे। पुलिस ने पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सूचना पड़ क्षेत्र के जिला परिषद प्रतिनिधि अनिल जायसवाल, मुखिया प्रतिनिधि जयकिशोर ठाकुर व अन्य पहुंचे। सबों ने घटना पर दुख जताया।