Move to Jagran APP

जब 40 फीसद कम परीक्षकों ने दिया योगदान तो समय पर कैसे होगा इंटर कॉपियों का मूल्यांकन

बोर्ड ने 20 मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर लेने का निर्देश दे रखा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी केंद्र निदेशक को मूल्यांकन कार्य की रोज का प्रगति रिपोर्ट देने को कहा है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 06 Mar 2019 05:13 PM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 05:13 PM (IST)
जब 40 फीसद कम परीक्षकों ने दिया योगदान तो समय पर कैसे होगा इंटर कॉपियों का मूल्यांकन
जब 40 फीसद कम परीक्षकों ने दिया योगदान तो समय पर कैसे होगा इंटर कॉपियों का मूल्यांकन

भागलपुर [जेएनएन]। जिले के चार केंद्रों पर इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन धीमी गति से चल रही है। इसका सबसे बड़ा कारण 40 फीसद परीक्षकों का अब तक केंद्र पर योगदान नहीं देना बताया जाता है। सभी चारों केंद्रों को मिलाकर 553 परीक्षकों को मूल्यांकन के लिए लगाया गया है। पर मंगलवार तक मात्र 346 परीक्षक ही योगदान दे पाएं हैं।

loksabha election banner

जबकि सबसे कम परीक्षकों ने मिरजानहाट उ.वि. और क्राइस्ट चर्च बालिका उ.वि. में योगदान दिया हैं। जबकि बोर्ड ने 20 मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर लेने का निर्देश दे रखा है। इधर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी केंद्र निदेशक को मूल्यांकन कार्य की रोज का प्रगति रिपोर्ट देने को कहा है।

बुधवार को बोर्ड के अध्यक्ष भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सभी केंद्र निदेशक एवं डीईओ से बात कर इंटर की कॉपियों की जांच की समीक्षा करेंगे।

ये है मूल्यांकन की ताजा स्थिति

केंद्र का नाम                        कुल कॉपियां           जांची गई कॉपियां

मारवाड़ी पाठशाला               62,402                 7332

गर्वमेंट गल्र्स उ.वि.              43,300                 3960

क्राइस्ट चर्च बा.                   63118                  3792

मिरजानहाट उ.वि.               52653                  3684


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.