Move to Jagran APP

मैदान में सिर चढ़कर बोलता है पूर्णिया में हॉकी महिला खिलाड़ियों का जादू

हॉकी खिलाड़ियों के इस कारनामे के बाद जूनियर हॉकी स्टेट टीम में जिले की नौ खिलाड़ी खेल रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 07:52 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 08:43 PM (IST)
मैदान में सिर चढ़कर बोलता है पूर्णिया में हॉकी महिला खिलाड़ियों का जादू
मैदान में सिर चढ़कर बोलता है पूर्णिया में हॉकी महिला खिलाड़ियों का जादू

पूर्णिया (दीपक शरण)। पूर्णिया हॉकी खिलाड़ियों का जादू मैदान पर सिर चढ़ कर बोलता है। पिछले चार वर्षों से स्टेट टूर्नामेंट में जिले की टीम अपराजित रही है। हॉकी खिलाड़ियों के इस कारनामे के बाद जूनियर हॉकी स्टेट टीम में जिले की नौ खिलाड़ी खेल रही है। इसके साथ ही सीनियर महिला हॉकी टीम में चार खिलाड़ी पूर्णिया की शामिल हैं। स्थानीय राजकीय कन्या उच्च विद्यालय परिसर में संचालित आवासीय एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र से ही अधिकांश खिलाड़ी प्रशिक्षण हासिल कर रही है। केंद्र से सुरुज किस्कू बतौर गोलकीपर तीन वर्षों से बिहार स्टेट टीम में खेल रही हैं। सुरुज तो राष्ट्रीय ट्रायल कैंप भी तीन बार चयनित हो चुकी हैं। 2018 की 08वीं राज्य जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था इसका आयोजन पूर्णिया में हुआ था। इस प्रतियोगिता में पूर्णिया की टीम ने 22 गोल विपक्षी टीम के खिलाफ किए थे। जिसमें काजल लाकड़ा ने सर्वाधिक गोल दागे थे।

loksabha election banner

सम्मान और पुरस्कार

चार बार विजेता के साथ जिले की महिला हॉकी खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए जिला स्थापना दिवस के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष सम्मानित भी किया गया था। हॉकी की सात खिलाड़ी खेल सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं। राज्य सरकार ने प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया है।

चयनित खिलाड़ी

महिमा कुमारी, सुरुज किस्कू (गोलकीपर), काजल लाकड़ा, रूपा कुमारी, अंजू कुमारी, अंशु मिश्रा, काजल कुमारी, रिया कुमारी, रवीना मरांडी शामिल हैं। इनमें चार खिलाड़ी सुरुज किस्कू, काजल लाखड़ा सीनियर टीम में भी खेलती हैं।

केस स्टडी - 1

सुरुज किस्कू बतौर गोलकीपर तीन सालों से बिहार महिला जूनियर हॉकी टीम में खेल रही है। सुरुज बताती हैं कि ट्रॉयल कैंप में स्टैंडर्ड हॉकी गोलकीपर किट नहीं था जिस कारण से उन्हे परेशानी होती थी। सरकार ने अब उन्हे यह किट उपलब्ध करा दिया है जिसकी लागत एक लाख 75 हजार है। किट न्यूजीलैंड से मंगाया गया है। सुरुज बहुत ही सामान्य परिवार से आती हैं।

केस स्टडी -2

एक और उभरती खिलाड़ी काजल लाकड़ा हैं। काजल वर्तमान में जूनियर महिला स्टेट हॉकी टीम की हिस्सा हैं और फारवर्ड से खेलती हैं। जिले में अधिक गोल दागा है। उनके प्रशिक्षक राणू का कहना है काजल निश्चित रूप से इस बार राष्ट्रीय हॉकी ट्रायल कैंप में चयनित होंगी। उसने गुजरात के गांधीनगर में खेलो इंडिया हॉकी प्रतियोगिता में बिहार की टीम तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.