बाढ़ में होने वाली लूट को रोकें सरकार : सांसद
सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लोकसभा में सूबे में बाढ़ व सुखाड़ की समस्या अपनी बात रखी।
मधेपुरा। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लोकसभा में सूबे में बाढ़ व सुखाड़ की समस्या अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कोसी हर साल काफी लोगों को नुकसान पहुंचाती है। कई गांवों में बाढ़ से तबाही आती है। लेकिन सरकार इस पर गंभीर नहीं है। बैरेज से लेकर नदी के तटबंध पर कार्य करने को लेकर हर साल लूट होती है। सरकार जो राशि देती है उसका मात्र 30 प्रतिशत ही कार्य होता है। बांकी के 70 प्रतिशत की संवेदक व अधिकारियों के बीच बंट जाती है। इस पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है। सरकार संवेदक, अधिकारी सहित मंत्री तक की जांच करे। उन्होंने कहा कि सूबे का 18 जिला अभी सुखाड़ की चपेट में है। सरकार तत्काल इस क्षेत्र को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करे। गुरूवार को सांसद ने बताया कि गरीबों व किसानों के समस्या के निदान को हर समय आगे रहते हैं। स्थिति से सरकार को अवगत करा दिया है। सूबे की स्थिति ठीक नहीं है। विशेष राज्य की मांग को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है।