बकरा की मौत पर मातम, गंगा घाट लेकर जाकर किया दाह संस्कार
ग्रामीणों ने आपस में चंदा एकत्रित किया। कफन मंगाया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 09:37 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 09:37 PM (IST)
खगड़िया। आदमी के मरने पर लोग शव को कफन ओढ़ाते हैं। दाह-संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाते हैं। मगर खगड़िया के आवास बोर्ड में हादसा में एक बकरा की मौत पर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। लोग आदमी की तरह उस बकरा के शव के दाह संस्कार को लेकर सक्रिय हो गए। ग्रामीणों ने आपस में चंदा एकत्रित किया। कफन मंगाया। बाजा वालों को बुलाया गया। फिर मिनी ट्रक व ट्रैक्टर से पूरा गांव घुमाया। इसके बाद मुंगेर गंगा घाट ले जाकर दाह संस्कार किया गया। इसे देखने वाले लोग हैरान थे कि बकरा का सौभाग्य ही था कि आदमी जैसा सम्मान मिला। ग्रामीण रंजन कुमार, सुरेंद्र यादव, संदीप कुमार आदि का कहना हुआ कि बकरा सार्वजनिक था। एक वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। गांव के लोग उस बकरा से काफी प्रेम करते थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें