कहलगांव में खतरे के निशान से 51 सेंमी. ऊपर पहुंची गंगा
कहलगाव में गंगा एवं अन्य नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुवार को गंगा खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है।
भागलपुर। कहलगाव में गंगा एवं अन्य नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुवार को गंगा खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। छह घंटे में एक सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ रहा है। पकड़तल्ला में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। कई घर प्रभावित हो चुके हैं। अनठावन गाव तीन दिनों से बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है। पीड़ित बदहाली की जिंदगी गुजार रहे हैं। पीड़ितों आने-जाने के लिए छोटी नाव तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। न राहत कैंप खोला गया है और न रोशनी के लिए जेनरेटर की व्यवस्था की गई है। पीड़ित परिवार रूखा-सूखा खाना खा रहे हैं। अंचलाधिकारी मो. मोइनुद्दीन ने अनठावन गाव जाकर पीड़ितों का हाल तो पूछा पर राहत के नाम पर कुछ नहीं कहा। इसे लोगों में आक्रोश है। मुखिया ललिता देवी ने अविलंब राहत कैंप खोलने की मंाग की है।
रानीदियारा में गंगा कटाव जारी है। ग्रामीण सारा सामान समेटकर गाव से पलायन कर रहे हैं। कटाव पीड़ितों के पुनर्वास और राहत शिविर की अभी तक व्यवस्था नही की गई है। टपुआ गाव में कटाव की स्थिति भयावह होती जा रही है। दर्जनों परिवार घर खाली कर पलायन कर गए हैं। सामुदायिक भवन भी कटाव के मुहाने पर पहुंच गया है। गाव पर कटाव का खतरा बढ़ता जा रहा है।