TMBU : पीजी गांधी विचार विभाग में देश भर के गांधीवादी विचारक करेंगे शिरकत Bhagalpur news
अधिवेशन में चर्चा के लिए मुख्य विषय के रूप में गांधी का स्त्री संबंधी विचार रखा गया है। तीन दिवसीय अधिवेशन के दौरान छह तकनीकी सत्र संचालित होंगे।
भागलपुर [जेएनएन]। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी गांधी विचार विभाग में 18 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले भारतीय गांधी अध्ययन समिति (आइएसजीएस) के 42वें राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के गांधीवादी विचारक हिस्सा लेंगे। अधिवेशन में भाग लेने के लिए शिक्षाविदों एवं गांधी जनों की स्वीकृति लगातार विभाग को प्राप्त हो रही है।
गांधी विचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने बताया कि सम्मेलन में हिस्सा लेने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति चंद्रकला पंडिया, गुजरात विद्यापीठ की पुष्पा मोतियानी, विश्व भारती शांति निकेतन की प्रोफेसर मंजू रानी सिंह, राजस्थान वनस्थली से प्रो. जयंती, राजस्थान विश्वविद्यालय से शीला राय, दिल्ली विश्वविद्यालय से तारकेश्वरी, बिहार दर्शन परिषद के अध्यक्ष अनिल ठाकुर, बिहार समाज विज्ञान संस्था के प्रो. अनिल कुमार राय, राजीव गांधी स्टडी सर्कल के राष्ट्रीय समन्वयक प्रो. सतीश कुमार राय, मृदा विज्ञान के प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. बीबी. मिश्रा, भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य, प्रख्यात आलोचक साफदा इमाम कादरी, महाराष्ट्र से प्रो. एमएस गाडगे, प्रख्यात विश्लेषक सरिता गुप्ता, एनएपीएम की कामायानी, समाजकर्मी कंचनबाला, प्रो. एजाज अहमद, भुवनेश्वर से प्रो. सुरेश प्रसाद सारंगी, आंध्र प्रदेश से डॉ. एसडी सुब्बा रेडी, असाम से डॉ. नीरू हजारीका, नागालैंड से प्रो. एएल एअरे, हिमाचल प्रदेश से डॉ. हरीश ठाकुर, मणिपुर से डॉ. विमला देवी , कर्नाटक से डॉ. महादेव, मध्यप्रदेश से छाया शर्मा, झारखंड से डॉ. सुमिता तिवारी, पंजाब से डॉ. आशु, पश्चिम बंगाल से डॉ पीके चट्टोपाध्याय सहित अन्य कई विद्वान अधिवेशन में आ रहे हैं।
अधिवेशन में चर्चा के लिए मुख्य विषय के रूप में गांधी का स्त्री संबंधी विचार रखा गया है। तीन दिवसीय अधिवेशन के दौरान छह तकनीकी सत्र संचालित होंगे। तकनीकी सत्र में ही प्रतिभागी अपने आलेख का सार प्रस्तुत करेंगे, जिसे स्मारिका में प्रकाशित भी किया जाएगा।
गांधी और लैंगिक न्याय, स्त्री सशक्तिकरण और गांधी, समाज परिवर्तन में स्त्री की भूमिका, गांधी दृष्टि में नारीवाद, स्त्री शिक्षा और गांधी, गांधी की विवाह दृष्टि पर चर्चा होगी और प्रस्ताव स्वीकृत किए जाएंगे। जिसे विभिन्न सत्रों में विषय विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे और अपनी बात भी रखेंगे।
कार्यक्रम की सफलता के लिए विभाग के शिक्षक डॉ.उमेश प्रसाद नीरज, डॉ रीता झा, गौतम कुमार, मनोज कुमार दास, नरेन नवनीत, सनोज कुमार, अभिनंदन कुमार यादव , चंदन कुमार कर्ण, राजीव कुमार, सुनील कुमार अग्रवाल, मदन, तरुण कुमार, संतोष, शंकर, राजकुमार दास, अंकिता मिश्रा, बंदना कुमारी आदि लगी हैं।