Move to Jagran APP

बांका जिले के पांच में से चार सीट एनडीए को, फ‍िर भी मंत्रालय नहीं, लगी रह गई टकटकी

बिहार सरकार में अभी तक बांका जिले के एक भी मंत्री नहीं बने हैं। बांका में पांच विधानसभा सीट है। इसमें चार में एनडीए की जीत हुई है। इसके बावजूद भी यहां के एक भी विधायक अभी तक मंत्री नहीं बने हैं। हालांकि अभी मंत्रियों का विस्‍तार करना बाकी है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 08:08 AM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 08:08 AM (IST)
बांका जिले के पांच में से चार सीट एनडीए को, फ‍िर भी मंत्रालय नहीं, लगी रह गई टकटकी
बांका के भाजपा विधायक रामनारायण मंडल। जो पिछली सरकार में मंत्री थे।

बांका, जेएनएन। पांच में चार सीट जीताकर एनडीए को बड़ी बढ़त दिलाने वाली बांका की जनता सोमवार को नई सरकार के शपथ ग्रहण में मंत्रीपद की टकटकी लगाए बैठी रही। इसके बाद भी लोगों को निराशा हाथ लगी। बांका के विधायक रामनारायण मंडल को मंत्री बनाने की पूरी संभावना थी। लोग उनकी अबतक की सबसे बड़ी जीत के साथ हैट्रिक को भी इसकी वजह मान रहे थे। लेकिन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सरकार से पत्ता कटने के साथ उनके खेमे के मंत्री रामनारायण मंडल को भी नई सरकार में जगह नहीं मिली है।

loksabha election banner

रामनारायण मंडल पिछली सरकार में राजस्व मंत्रालय का बड़ा विभाग संभालने के साथ इसके पहले भी पशु व मत्स्य संसाधन के मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा बांका से इस बार जीते जदयू के दोनों नेता बेलहर से मनोज यादव और अमरपुर से जयंत राज पहली बार विधायक बने हैं। वैसे मनोज यादव लगातार 11 साल से विधान पार्षद हैं। भाजपा से जीतीं दूसरी विधायक निक्की हेम्ब्रम भी पहली बार विधायक बनी हैं। इन तीनों पर भाजपा के बाद जदयू ने भी अब तक कोई विचार नहीं किया है। हालांकि लोगों का मानना है कि अभी कई लोगों को मंत्रीमंडल में जगह मिल सकती है। इसके लिए बांका के लोगों को इंतजार करना होगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह कहते हैं कि राज्य में एनडीए की सरकार बनना हर कार्यकर्ता का बड़ा सपना था। कार्यकर्ताओं ने इस सपना को साकार कर दिया है। मंत्रीमंडल अभी फाइनल नहीं हुआ है। इस पर अंतिम फैसला बांकी है।

वहीं, जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रितेश चौधरी बताते हैं कि जदयू कार्यकर्ता का सपना नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना था। उनकी अगुवाई में पूर्व की तरह बांका का विकास जारी रहेगा। वैसे, रामनारायण के मंत्रीमंडल में शामिल होने की खूब चर्चा हो रही है।

बिहार सरकार में मंत्री रहे बांका के नेता

- रामनारायण मंडल- राजस्व व भूमि सुधार

- जावेद इकबाल अंसारी- पर्यटन

- रामनारायण मंडल- पशु व मत्स्य संसाधन

- जावेद इकबाल अंसारी- राजद सरकार

- सुरेंद्र सिंह-स्वास्थ्य राज्य, राजद सरकार

- जनार्दन यादव- कर्पूरी मंत्रीमंडल में

- चंद्रशेखर सिंह- मुख्यमंत्री, कांग्रेस सरकार

- राघवेंद्र प्रताप सिंह- पहले कांग्रेस मंत्रीमंडल में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.