पूर्व मंत्री रेणु कुमारी ने किया क्षेत्र भ्रमण
पूर्व मंत्री रेणु कुमारी कुशवाहा ने क्षेत्र भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
मधेपुरा(जेएनएन)। पूर्व मंत्री रेणु कुमारी कुशवाहा ने ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यकर्ता तथा लोगों से मुलाकात की। भ्रमण के क्रम में वे ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के राजपुर सरसनडी गांव पहुंचे। जहां अशोक साह का पिछले दिनों सड़क दुर्घटना मौत हुई थी। परिजनों को सांत्वाना दिया। उसके बाद भाजपा के नेता रेशना निवासी गणेश गुंजन की बीमारी से मौत को लेकर परिजनों से मिले। मौके पर भापा के प्रखंड अध्यक्ष रणविजय चौधरी भी साथ थे। वहीं ग्वालपाड़ा में शाहपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मिथलेश कुमार मिट्ठू के आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों से उनका पुराना लगाव है।इस क्षेत्र के लोगों के हर दुख सुख हम साथ रहे हैं। मौके पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सह भाजपा नेता विजय कुमार ¨सह, फुचन यादव, राजेंद्र साह, छट्ठू पौद्दार, अनिल मेहता, ग्वालपाड़ा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रूद्रानंद पाठक, अजय मेहता, ¨पटू मेहता, कपिल देव यादव, अधिवक्ता उदय शंकर झा सहित क्षेत्र के लोग मौजूद थे।