RJD में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज, बोलीं-अफवाह का आनंद लें Banka News
बांका से निर्दलीय संसदीय चुनाव लडऩे के बाद से वह किसी दल में नहीं है। पिछले साल निर्दलीय चुनाव लडऩे के बाद भी वह एक लाख से अधिक वोट लाने में सफल रही थीं।
बांका, जेएनएन। भाजपा से निष्कासित पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की सियासी जमीन राजद में तैयार हो रही है। पिछले दो दिनों से इसकी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली।
बांका से निर्दलीय संसदीय चुनाव लडऩे के बाद से वह किसी दल में नहीं है। पिछले साल निर्दलीय चुनाव लडऩे के बाद भी वह एक लाख से अधिक वोट लाने में सफल रही थीं। इसके पहले 2010 के संसदीय उपचुनाव में भी वह निर्दलीय चुनाव जीत चुकी है।
इसके पहले 2009 के संसदीय चुनाव में उनके पति सह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह ने जदयू से बगावत कर निर्दलीय चुनाव जीता था। पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने इस खबर को अभी केवल अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि लोगों को अफवाह का मजा लेने दीजिए। किसी दल में जाने से पहले वह कार्यकर्ताओं से सलाह-मशवरा जरूर करेंगी।