विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश से ली MBBS की डिग्री, अब भागलपुर के मेडिकल कॉलेज में करेंगे इंटर्नशिप

Published: Sat, 27 Jun 2026 07:03 AM (IST)

विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्र अब भारत में क्लीनिक खोलने के लिए अनिवार्य एक साल का इंटर्नशिप करेंगे।

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल। (जागरण)

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल। (जागरण)

HighLights

  1. विदेश से एमबीबीएस छात्रों के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य।

  2. भागलपुर के जेएलएनएमसीएच में आठ छात्र करेंगे इंटर्नशिप।

  3. बिना इंटर्नशिप देश में क्लीनिक खोलने की अनुमति नहीं।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। चीन, नेपाल, ताइवान समेत दूसरे देशों से एमबीबीएस कोर्स की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्र अब एक साल का इंटर्नशिप जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में करेंगे।

बिना इस कोर्स को किए इनको देश में कहीं भी क्लीनिक एवं हॉस्पिटल खोलने की अनुमति नहीं मिलेगी। ऐसे में विदेशों से एमबीबीएस करने वाले छात्र अपने राज्य में संचालित मेडिकल काउंसिल को आवेदन देते हैं।

एक वर्षीय इंटर्नशिप के लिए बिहार काउंसिल ऑफ मेडिकल रजिस्ट्रेशन पटना को 365 छात्रों ने आवेदन दिया है। इन सभी का आवेदन स्वीकार करने के बाद विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को सूबे के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप के लिए भेजा गया है।

आवेदनों की जांच उपरांत विदेशी आयुर्विज्ञान स्नातकों यानी एफएमजी पास करने वाले आठ छात्रों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप करने की अनुमति दी गई है।

इंटर्नशिप की मिली मंजूरी

वहीं, इन छात्रों को इंडियन मेडिकल काउंसिल ने भी इंटर्नशिप करने की अनुमति दे दी है। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल ने बताया कि प्रत्येक साल इस तरह के छात्र इंटर्नशिप करने के लिए आते है।

इस बार आठ छात्रों को भेजा गया है। जो छात्र जिस राज्य से होते हैं, वहीं के मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप करना होता है। वहीं ये छात्र अगर आगे पीजी करना चाहेंगे तो उनको पीजी नीट परीक्षा देना होगा। इस परीक्षा को पास करने के बाद वे पीजी कोर्स की पढ़ाई कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- भागलपुर में बनेगा आम का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जर्दालु को मिलेगी वैश्विक पहचान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।