600 परिवारों के बीच खाद्यान्न का वितरण
भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्जित शाश्वत चौबे की ओर से गुरुवार को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
भागलपुर। भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्जित शाश्वत चौबे की ओर से गुरुवार को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। विक्रमशिला एवं विजय मित्रा मंडल में 600 पैकेट राशन बांटे गए।
अर्जित ने बताया कि मंडल अध्यक्ष व मंडल संयोजक ने खंजरपुर, बरारी हवाई अड्डा, नीलकंठ नगर व सच्चिदानंद नगर के जरूरतमंदों के बीच राशन का वितरण किया। वहीं, विजय मित्रा मंडल के परबत्ती, विक्रमशिला कॉलोनी, उर्दू बाजार, सराय, किला घाट, सकीचन घाट, गढि़या गोला घाट, चुनिहारी टोला, मंदरोजा, रामसर, काजवलीचक, नया बाजार रोड आदि स्थानों राशन का वितरण किया गया। अर्जित ने बताया कि ईश्वरनगर मंडल एवं चंपानगर मंडल में भी खाद्य सामग्री का 600 पैकेट चला गया है, शुक्रवार को इसका वितरण किया जाएगा।