Move to Jagran APP

भाजपा नेताओं ने जाना बाढ़ पीडि़तों का हाल

भागलपुर। भाजपा नेता अर्जित शाश्वत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाढ़ राहत शिविरों में

By Edited By: Published: Thu, 01 Sep 2016 02:13 AM (IST)Updated: Thu, 01 Sep 2016 02:13 AM (IST)
भाजपा नेताओं ने जाना बाढ़ पीडि़तों का हाल

भागलपुर। भाजपा नेता अर्जित शाश्वत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाढ़ राहत शिविरों में जाकर सरकारी व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना। महाशय ड्योढ़ी, लालूचक, बुद्धुचक, तरूण संघ ठाकुरबसड़ी, चर्च मैदान, टीएनबी कॉलेजिएट शिविरों में जाकर बाढ़ पीड़ितों के दर्द को सुना। चौबे ने बताया कि शिविर में 2411 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। अन्य जगहों पर शरण लिए हुए ग्रामीणों को बिना भोजन कराए भगा दिया जाता है। राहत शिविरों में अब जगह नहीं है। इस कारण लगभग दो हजार लोगों को शिविर के आसपास रहना पड़ रहा है। इन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है। शिविर में 22 सौ पशु हैं, प्रति पशु आधा किलो चारा दिया जा रहा है। दो दिनों में 40 क्विंटल पुआल व सात क्विंटल चोकर दिया गया है। जानवरों व सैकड़ों सिर ढकने के लिए त्रिपाल तक नहीं है। तरूण संघ ठाकुरबाड़ी में एक हजार से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं। इनके लिए न तो भोजन की व्यवस्था है और न ही कपड़े बांटे गए हैं। 568 बच्चों के लिए सात लीटर दूध दिया गया है। शाश्वत के साथ सज्जन अवस्थी, अभय घोष, देव कुमार पांडेय, पुनम भगत, प्रमिला देवी, मुकेश शर्मा, अरुण भगत, अनुप लाल साह, मुरारी चौबे आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.