Move to Jagran APP

शादी में चली गोली दूल्हे को जा लगी, मंडप पर रोने लगी दुल्हन, जानिए

शादी के लिए दरवाजे पर आई बारात तो खुशी से हर्ष फायरिंग की गई और उसकी गोली छिटककर दूल्हे को जा लगी और वह घायल हो गया। जानकारी मिलते ही मंडप पर दुल्हन रोने लगी। किसी तरह शादी हुई।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 31 Jan 2017 08:22 AM (IST)Updated: Tue, 31 Jan 2017 10:52 PM (IST)
शादी में चली गोली दूल्हे को जा लगी, मंडप पर रोने लगी दुल्हन, जानिए

भागलपुर [जेएनएन]। सहरसा के बसनही थाना क्षेत्र के बैठ मुसहरी गांव में रविवार की रात शादी के दौरान लड़की पक्ष द्वारा चलाई गई गोली लड़के को जा लगी। गोली लगने से लड़का बुरी तरह जख्मी हो गया, मंडप में बैठी दुल्हन रोने लगी। दूल्हे के पिता ने कहा अब यह शादी नहीं हो सकती। रातभर मान-मनौव्वल चलता रहा और इलाज के बाद सुबह किसी तरह शादी संपन्न हुई।

loksabha election banner

जानकारी अनुसार बैठ मुसहरी पंचायत के डीह टोला निवासी वीरचन्द्र मंडल की पुत्री की शादी रविवार की रात रघुनाथपुर गांव निवासी चन्द्रदेव मंडल के पुत्र रंजीत कुमार के साथ होनी थी। दरवाजे पर महफिल में लड़का समेत वर-वधू दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: बिहार में एलियन जैसे अद्भुत बच्चे का हुआ जन्म, देखने वालों लगा रहा तांता

बारात लगते ही खुशी और दिखावे के लिए लड़की पक्ष की ओर से हर्ष फायरिंग की गई, जिसकी गोली दुल्हन घोड़ी चढ़े दुल्हे के पांव में जा लगी। लड़के को गोली लगते ही अफरातफरी मच गई। लड़के के पिता ने कहा अब यह शादी नहीं होगी। दुल्हन मंडप पर ही रोने लगी। लड़की वालों के होश गुम थे। दूल्हे को आनन-फानन में महुआ बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज हेतु लाया गया।

यह भी पढ़ें: अजब-गजब: बंदरिया की यूं हुई शादी अब होगी गोदभराई, शामिल होंगे लोग

रात भर पूरे गांव में अफरा-तफरी मची रही। इलाज के उपरांत लड़के व उसके परिवार वालों को काफी मनाने के बाद सोमवार के अल सुबह किसी तरह विवाह संपन्न हुआ।

घटना के बाबत बसनही थानाध्यक्ष मनीष रजक ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन वर या कन्या पक्ष द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया। इस कारण अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.