Move to Jagran APP

बिहार में तीन साल तक बहू को हवस का शिकार बनाता रहा ससुर, मोबाइल में वीडियो देख पति रह गया सन्न

बिहार के भागलपुर में ससुर अपनी बहू से तीन साल तक मुंह काला करता रहा। लोकलाज के भय से बहू ये बात छिपाती रही। बाद में उसने पति को अपने साथ हो रहे कुकृत्य की जानकारी दी।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 09:05 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 08:32 PM (IST)
बिहार में तीन साल तक बहू को हवस का शिकार बनाता रहा ससुर, मोबाइल में वीडियो देख पति रह गया सन्न
बिहार में तीन साल तक बहू को हवस का शिकार बनाता रहा ससुर, मोबाइल में वीडियो देख पति रह गया सन्न

भागलपुर, जेएनएन। बिहार के भागलुपर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। सबौर में कलयुगी ससुर तीन साल तक अपनी बहू को हवस का शिकार बनाता रहा। यौन उत्पीड़न से आजिज होकर पीड़िता सोमवार को महिला थाने पहुंची। उसने अपने ससुर पर शादी के बाद से लगातार दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। महिला थानेदार रीता कुमारी ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला के साथ पति व मां भी आई थी। पुलिस ने देर शाम आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। 

loksabha election banner

लखनऊ में काम करता है पीड़िता का पति

महिला ने बताया कि उसकी शादी सबौर में तीन साल पहले हुई थी। उनके पति लखनऊ में वेल्डिंग का काम करते हैं। उसे एक बच्चा है। शादी के बाद से ही पति के घर में नहीं रहने पर ससुर अक्सर छेड़खानी करते थे। उन्होंने कुछ दिनों तक इस बात को नजर अंदाज किया, लेकिन ससुर की हरकतें बढ़ती गईं। फिर सुसर ने कई बार दुष्कर्म भी किया। महिला ने बताया कि एक बार उसने ससुर को कहा कि वह पति को सारी बात बता देगी। इस बात पर ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके कारण वह चुप रही। फिर उसने बच्ची का भी वास्ता दिया, लेकिन इसके बाद भी ससुर यौन शोषण करता रहा।  

इस तरह खुला मामला 

महिला के पति लखनऊ में रहते हैं, लेकिन लॉकडाउन के दौरान वह अभी घर पर हैं। पत्नी उन्हें यौन शोषण के बारे में बताना चाह रही थी, लेकिन वह डर से खुलकर नहीं बता रही थी। घर में रहने के दौरान पीड़िता के पति को कुछ शक हुआ। इसके बाद उसने एक दिन चुपके से उसने अपने फोन का वीडियो रिकार्डर ऑन कर कमरे में रख दिया। वापस लौटने पर उस वीडियो में उसके पिता छेड़खानी करते दिखे। इसके बाद महिला से सारी बात अपने पति को बताई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.