Move to Jagran APP

कोसी के इन 101 पंचायत के किसानों को मिलेगा आकस्मिक फसल योजना का लाभ, इन कागजातों की होगी जरूरत

कटिहार के किसानों को आकस्मिक फसल सहायता योजना का लाभ दिया जाएगा। नौ प्रखंडों में कुल 19685 हेक्टर फसल फसल को क्षति पहुंची थी। जिले को बिहार राज्य बीज निगम से तीन सौ ङ्क्षक्वटल मक्का बीज एवं दो सौ क्विटल तोरी का बीज कृषि विभाग को उपलब्ध कराया गया है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 04 Oct 2020 06:56 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2020 06:56 PM (IST)
कटिहार में बाढ के कारण तबाह फसल

कटिहार [प्रदीप गुप्ता]। पूर्व की बाढ़ के कारण किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को आकस्मिक फसल सहायता योजना का लाभ दिया जाएगा। इसको लेकर हुए सर्वे के दौरान जिले के नौ प्रखंडों में कुल 19685 हेक्टर फसल फसल को क्षति पहुंची थी। इसको लेकर विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को आकस्मिक फसल सहायता योजना के तहत निश्शुल्क बीज का वितरण किया जाएगा। ताकि किसान फसल क्षति से हुए नुकसान की भरपाई कर सके।

loksabha election banner

इस योजना को लेकर जिले को बिहार राज्य बीज निगम से तीन सौ ङ्क्षक्वटल मक्का बीज एवं दो सौ क्विटल तोरी का बीज जिला कृषि विभाग को उपलब्ध कराया गया है।

जिसका वितरण किसानों के बीच किया जाएगा। जबकि सितंबर माह में आई बाढ़ को लेकर फसल क्षति का सर्वे कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी। विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में किसानों को आवश्यक सहायता दी जाएगी।

बाढ़ के कारण नौ प्रखंडों में हुई थी फसलों को क्षति

पूर्व में आई बाढ़ के कारण जिले के नौ प्रखंड में किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था। बाढ़ के कारण धान की फसल बर्बाद हो गई थी, जबकि जूट की फसल को भी नुकसान पहुंचा था। जबकि सितंबर माह के अंत में आई बाढ़ ने भी किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। इसके कारण धान की तैयार फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है। बताते चलें कि आकस्मिक फसल योजना का लाभ दिलाने को लेकर आवश्यक पहल की जा रही है।

इन प्रखंड के किसानों को फिलहाल मिलेगा लाभ

प्रभावित प्रखंड - प्रभावित पंचायत - तोड़ी बीज - मक्का बीज

प्राणपुर - 12 - 23.5 - 35.64

कदवा - 30 - 59.40 - 89.10

कटिहार 08 - 15.86 - 23.76

मनसाही 06 - 15.03 - 17.82

अमदाबाद 14 - 27.72 - 41.58

डंडखोरा 06 - 11.88 - 17.82

कुर्सेला 06 - 11.88 - 17.82

समेली 03 - 05.94 - 8.94

बरारी 16 - 31.68 - 47.52

पूर्व में आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान को लेकर नौ प्रखंड के 101 पंचायत के किसानों को आकस्मिक फसल योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके तहत किसानों को बीज व उपादान का वितरण किया जाएगा। फिलहाल आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान का सर्वे किया जा रहा है।

-दिनकर प्रसाद ङ्क्षसह, जिला कृषि पदाधिकारी, कटिहार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.