Events in Bhagalpur Today, 31th January 2020, जानें भागलपुर में आज क्या हो रहा खास
Events in Bhagalpur Today. शुक्रवार 31th January 2020 को भागलपुर में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं। यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी।
Events in Bhagalpur Today. शुक्रवार 31th January 2020 को भागलपुर में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं।
विसर्जन : एसएम कॉलेज में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा 10 बजे
आयोजन : भागलपुर संग्रहालय में 12.30 बजे से
उद्घाटन : सीमांचल ऑटोमोबाइल का अलीगंज बौंसी रोड में 4 बजे
कलश शोभायात्रा : घोघा स्थित कुलकुलिया शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना को लेकर 2 बजे कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी
शोकसभा : जिला विधिज्ञ संघ में दो अधिवक्ताओं के निधन पर शोकसभा होगी। पहली पाली में शोकसभा बाद व्यवहार न्यायालय के किसी भी न्यायिक कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे अधिवक्ता। वरीय अधिवक्ता मनोरंजन ठाकुर और सुवास चंद्र पांडेय के निधन पर होनी है शोकसभा।
दंगल प्रतियोगिता आज से
घोघा में दंगल प्रतियोगिता आज से शुरु होगा। प्रतियोगिता दो फरवरी तक चलेगी। यह आयोजन घोघा बाजार के ऐतिहासिक अखाड़े की रंग भूमि पर होगा। 135 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक अखाड़े की रंग भूमि को पूरी तरह से सजाया गया है।
आज से तीन दिन बैंक रहेंगे बंद
जिले के सभी बैंक शुक्रवार से रविवार तक बंद रहेंगे। बंद से 1200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित होगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के बैनर तले सभी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एकजुट हुए हैं। पांच दिवसीय बैंकिंग सेवा, नई पेंशन व्यवस्था को खत्म करना, पेंशन में सुधार सहित कई मांगों को लेकर 31 जनवरी और एक फरवरी को हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसमें जिले के सभी बैंकों की 800 शाखाएं बंद रहेंगी। ऑल इंडिया बैंक फेडेरेशन (आइबॉक) के जिला सचिव प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि इंडियन बैंक एसोसिएशन की सहमति से हड़ताल का निर्णय लिया गया है। एटीएम भी पूरी तरह बंद रहेंगी। ऑल इंडिया इलाहाबाद बैंक एसोसिएशन के राज्य सचिव संजय लाठ ने कहा कि सरकार ने यूनियन की मांगे नहीं मानी तो एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।
शिक्षकों का निष्ठा प्रशिक्षण : सुल्तानगंज प्रखंड संसाधन केंद्र, नाथनगर प्रखंड संसाधन केंद्र और जगदीशपुर के लोकनाथ उच्च विद्यालय में, 10 बजे से। पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आज पांचवां और आखिरी दिन है। तीनों स्थानों पर 150-150 शिक्षक और प्रधानाचार्य मौजूद रहेंगे। निष्ठा प्रशिक्षण का जिले में यह 10वां बैच है। पहले एक बैच में दो स्थानों पर प्रशिक्षण दिया जाता था। लेकिन अब एक बैच में तीन स्थानों पर प्रशिक्षण दिया जाने लगा। ताकि शीघ्र जिले के सभी प्रधानाचार्य और शिक्षक प्रशिक्षित हो जाएं। प्रशिक्षण गैरआवासीय है।